Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Alia Ranbir Daughter: पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा रणबीर-आलिया की बेटी का स्वागत ! शुरू हुई तैयारियां

आलिया भट्टने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। ऐसे में कपूर परिवार में खुशी का माहौल है। अब खबर है कि रणबीर-आलिया अपनी बेटी का स्वागत पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में करेंगे जिसकी तैयारियां पूरी हो गई है।

By Aditi YadavEdited By: Updated: Wed, 09 Nov 2022 03:53 PM (IST)
Hero Image
Alia and Ranbir Daughter, Alia Bhatt, Ranbir

 

नई दिल्ली, जेएनएन।  Alia and Ranbir Daughter: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने 6 नवंबर को  बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अभी तक मम्मी आलिया और कपूर परिवार की लिटिल प्रिंसेस की कोई फोटो सामने नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आलिया अभी अस्पताल में हैं। वह कब डिस्चार्ज होंगी इसके बारे में तो कोई खबर नहीं है, लेकिन कपूर परिवार बेबी का स्वागत कैसे करेगा इसकी खबरे आ रही हैं।

कृष्णा राज बंगले में होगा आलिया-रणबीर की बेटी का स्वागत

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का स्वागत पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। नीतू कपूर, रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ नए कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। बता दें पिछले दो साल से इस बंगले में रेनोवेट का काम किया जा रहा है।

8 मंजिल का है कृष्णा राज बंगला

यह वही बंगला है जहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। यह बंगला साल 1946 से कपूर परिवार के पास है। यह बंगला 8 मंजिला इमारत का है। एक मंजिल पर नीतू कपूर का निजी आवास होगा। वहीं दूसरी मंजिल रणबीर, आलिया के लिए बनवाया गया है। एक पूरी फ्लोर नए बेबी के लिए रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर की चौथी मंजिल को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए रखा गया है।

बंगले में होगा स्विमिंग पूल और ऑफिस फ्लोर

जबकि बाकी के फ्लोर पर दूसरी सुविधाएं शामिल होंगी। खबरों के अनुसार यहां, स्विमिंग पूल और ऑफिस के लिए एक अलग से फ्लोर तैयार किया गया है। 3 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस बंगले में राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा कपूर और सभी बच्चों के साथ रहते थे।

यह भी पढ़ें- Karan Johar ने शो झलक दिखला जा 10 को कहा अलविदा ! टेरेंस लुईस ने किया रिप्लेस