Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranbir Kapoor Birthday: इस मोबाइल गेम के एडिक्ट हैं रणबीर कपूर, जानिये उनकी लाइफ से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

Ranbir Kapoor Birthday Special बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का करियर ऊंचाइयां छू रहा है। ब्रह्मास्त्र और तू झूठी मैं मक्कार के साथ बैक टू बैक सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब वह जल्द ही एनिमल में गैंगस्टर की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। 28 सितंबर को रणबीर कपूर के एनिमल का टीजर आएगा। लेकिन उससे पहले एक्टर के जन्मदिन के खास मौके पर जानिये उनके बारे में 10 दिलचस्प किस्से।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 27 Sep 2023 07:48 PM (IST)
Hero Image
Ranbir Kapoor Birthday Special / Photo- Dainik Jagran Graphics

नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड के सांवरिया रणबीर कपूर अपने गुड लुक्स और अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। साल 2007 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन की फिल्म 'सांवरिया' से अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाने वाले रणबीर की गिनती आज के समय में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में होती है।

'ब्रह्मास्त्र' और 'तू झूठी' मैं मक्कार के साथ बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देने वाले रणबीर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में गैंगस्टर बने नजर आएंगे। मोस्ट अवेटेड फिल्म से उनके दो पोस्टर आ चुके हैं, जिसने फैंस की बेचैनी को दोगुना कर दिया है। 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर यानी कि रणबीर कपूर के जन्मदिन पर आने वाला है।

रणबीर कपूर मना रहे हैं 41वां जन्मदिन

मुंबई में जन्में रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म सन 1982 में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर हुआ था। राज कपूर के पोते रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फैमिली लाइफ, लव लाइफ और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी कई बातें आप जानते होंगे। 

आज 'एनिमल' एक्टर के 41वें जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े 10 ऐसे दिलचस्प अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको इससे पहले पता हो। उनकी लाइफ के ये फैक्ट्स जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Animal के बिके थिएट्रिकल राइट्स, तेलुगु के बड़े ड्रिस्ट्रीब्यूर संग इतने करोड़ में हुई डील

रणबीर कपूर की जिंदगी के 10 अनसुने किस्से

  • रणबीर कपूर एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी हैं। बॉलीवुड पर तो उनकी पकड़ मजबूत है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैज (JAZZ)और बैलेट(Ballet)में भी उन्होंने ट्रेनिंग ली हुई है। उन्होंने डांस के साथ-साथ डिक्शन और हॉर्स राइडिंग भी सीखी है। 
  • रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर तो हैं ही, लेकिन इसी के साथ एक्टर बहुत अच्छा 'तबला' भी बजाते हैं। इसके अलावा रणबीर ने 'रॉकस्टार' में अपने रोल में ढलने के लिए गिटार भी सीखा है।
  • रणबीर कपूर ने बतौर असिस्टेंट अपनी जर्नी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' से नहीं, बल्कि पिता ऋषि कपूर की फिल्म से की थी। उन्होंने 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।
  • अयान मुखर्जी रणबीर कपूर के लिए हमेशा ही लकी साबित हुए हैं। उन्होंने उनके साथ जितनी फिल्में की सब सुपरहिट रहीं। पहली बार रणबीर और अयान की जोड़ी साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'वेकअप सिड' के लिए साथ आई थी। क्या आपको पता है फर्स्ट शॉट देने के लिए रणबीर ने कम से कम 65 से 70 बॉक्सर ट्राय किए थे।
  • रणबीर कपूर फुटबॉल के कितने बड़े लवर हैं, ये तो हम कई बार देख चुके हैं, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर भी अपने फ्री टाइम में मोबाइल में बहुत ज्यादा कैंडी क्रश गेम खेलते हैं।
  • रणबीर कपूर ने न्यूयॉर्क में एक्टिंग और निर्देशक का कोर्स किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने वहां पर रहते हुए 300 के करीब शॉर्ट फिल्म्स बनाई थीं। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर का वहां पर मन नहीं लगा, जिसकी वजह से वह जल्द ही इंडिया लौट आए थे।
  • सांवरिया रणबीर कपूर अपने कपूर परिवार में पहले ऐसे मेल सदस्य हैं, जिन्होंने 10 वीं की परीक्षा के बाद अपना कॉलेज भी पूरा किया।
  • रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर Nasal Deviated Septum नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण इंसान काफी फास्ट बोलता और खाना खाता है।
  • रणबीर कपूर को ऑटोबायोग्राफी पढ़ना काफी पसंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पसंदीदा बुक 'हेवियर देन हेवन' है।
  • सांवरिया एक्टर रणबीर कपूर खाने के बहुत शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भिंडी के अलावा खाने में मटन कढ़ी, सुशी और वडा पाव बेहद पसंद है।

बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर को समय बिताना है बहुत पसंद 

अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहे रणबीर कपूर ने साल 14 अप्रैल 2022 में आलिया भट्ट से शादी की थी। नवंबर 2022 में दोनों ने अपनी पहली संतान 'राहा' का वेलकम किया।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से समय मिलता है, तो वह उसे अपनी बेटी के साथ बिताते हैं। हाल ही में रणबीर ने अपनी पसंदीदा कैप पर भी बेटी 'राहा' का नाम लिखवाया है।

यह भी पढ़ें: Animal: रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के लिए चार्ज किया इतना अमाउंट? सुनकर हक्के-बक्के रह जाएंगे आप