Move to Jagran APP

Raha Kapoor को गोद में लिए स्पॉट हुए Ranbir Kapoor, बेटी की क्यूटनेस देख पिघल जाएगा दिल

Raha Kapoor Latest Video रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर इस समय फेमस स्टार किड्स में शुमार है। हाल ही में क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई। इस बीच रणबीर कपूर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें एनिमल एक्टर बेटी राहा को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Fri, 05 Jan 2024 04:08 PM (IST)
Hero Image
सामने आया राहा कपूर का लेटेस्ट वीडियो (Photo Credit-Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor-Raha Kapoor Video: 'एनिमल' फिल्म कलाकार रणबीर कपूर अक्सर अपनी फैमिली को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर बेटी राहा कपूर को लेकर रणबीर का नाम काफी चर्चा में रहता है।

हाल ही में क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी राहा की पहली झलक को दिखाया है। इस बीच राहा का एक और लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है, जिसमें वह अपने पापा की गोद में दिखाई दे रही हैं।

पापा की गोद में दिखीं राहा कपूर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर छोटी से उम्र में फेस स्टार किड्स की सूची में शुमार हो गई हैं। आए दिन राहा को लेकर कोई न कोई खबर सामने आता रहती है। खासतौर पर आलिया की लाड़ली की एक झलक देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेमेंट काफी हाई रहती है।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

इस बीच सोशल मीडिया पर राहा की लेटेस्ट वीडियो देखकर यकीनन तौर पर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ने वाली है। दरअसल वूम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर नजर आ रही है।

राहा अपने पापा की गोद में दिखाई दे रही हैं, उनकी क्यूटनेस फैंस का दिल आसानी से जीत रही है। ऐसे में फैंस को दोबारा से राहा की झलक देखने को मिल गई है। आलम ये है कि राहा और रणबीर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

एक साल दिखाई राहा की पहली झलक

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद बीते साल 6 नवंबर को उनके घर बेटी ने जन्म लिया। राहा कपूर को लेकर बतौर पेरेंट्स इन दोनों सुपरस्टार ने ये तय कर दिया था कि वह कुछ समय के लिए उनकी झलक नहीं दिखाएंगे, इसके लिए उन्होंने पैपराजी से भी अनुरोध किया था। ऐसे में हाल ही में बीते 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने पहली बार बेटी राहा कपूर की पहली झलक पैपराजी के सामने दिखाई।

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने पति Ranbir Kapoor के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलकियां कीं शेयर, बेटी Raha की तस्वीर है खूबसूरत