Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranveer Singh Birthday: अक्षय कुमार से लेकर रकुल प्रीत तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में किया रणवीर को बर्थडे विश

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणवीर सिंह आज 39 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर एक्टर के चाहने वाले और सेलेब्स उन्हें खास पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह तक ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक्टर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Sat, 06 Jul 2024 02:10 PM (IST)
Hero Image
रणवीर सिंह का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज 6 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें उनके फैंस, दोस्त और बी टाउन सेलेब्स पोस्ट कर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।

हालांकि, खिलाड़ी कुमार ने एक्टर को विश करने के लिए उनके साथ कोई तस्वीर शेयर नहीं की, बल्कि उन्होंने रणवीर का एक अनोखा वीडियो शेयर किया है, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Birthday: एक्टर बनने से पहले रणवीर ने किया था कैफे में काम, 50s की एक्ट्रेस से है उनका कनेक्शन

करण औजला के गाने पर किया डांस

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रणवीर के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह कंधे पर स्पीकर रखकर करण औजला के गाने 'चुन्नी मेरी रंग दे' पर स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वहीं खिलाड़ी कुमार भी इसमें उनका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों बहुत ही कैजुअल पजामा टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रणवीर सिंह। आप एक पावर हाउस इंसान हैं। आशा है कि आपकी संक्रामक ऊर्जा आपको हमेशा आगे बढ़ने में मदद करती रहेगी। अपने दिन का आनंद लें। प्यार और प्रार्थनाएं।

रकुल प्रीत सिंह ने भी किया विश

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी रणवीर को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए रकुल ने लिखा कि उस व्यक्ति को बधाई, जो अपने हर काम में असीम ऊर्जा और अद्वितीय जुनून लेकर आता है। हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह।

भूमि पेडनेकर ने की तारीफ

भूमि पेडनेकर ने भी रणवीर सिंह को बर्थडे विश किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि आपके जैसा कोई नहीं है, हैप्पी बर्थडे रणवीर।

यह भी पढ़ें: शाह रुख खान की वजह से स्कूल से सस्पेंड हुए थे Ranveer Singh, क्लास में बजा रहे थे किंग खान का गाना