Move to Jagran APP

Ranveer Singh Dhoni Pics: वर्ल्ड कप की शुरुआत के बीच धोनी से मिले रणवीर सिंह, कैप्टन कूल को लेकर लिखी ये बात

Ranveer Singh MS Dhoni Pics हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह का क्रिकेट के प्रति लगाव जगजाहिर है। इस बीच रणवीर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आगाज के बीच रणवीर और धोनी की फोटो की चर्चा काफी हो रही है

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Thu, 05 Oct 2023 02:26 PM (IST)
Hero Image
धोनी संग रणवीर सिंह ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instgram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Singh Mahendra Singh Dhoni Latest Pics: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आज से होने जा रहा है। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं। बेशक ऑन द फील्ड नहीं लेकिन ऑफ द फील्ड माही का जलवा बरकरार है।

मौजूदा समय में धोनी फिल्मी सितारों के साथ मुलाकात को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने एमएस धोनी के साथ लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

धोनी से मिले रणवीर सिंह

हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणवीर सिंह का क्रिकेट के प्रति प्यार जगजाहिर है। पिछले वर्ल्ड कप के दौरान हमने देखा था कि रणवीर ने इंग्लैड में टीम इंडिया का हौसलाअफजाई किया था। इस बीच क्रिकेट के महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में भी रणवीर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं, जिसकी वजह टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दरअसल गुरुवार को रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में रणवीर एमएस धोनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इन फोटो के कैप्शन में 'डॉन-3' कलाकार ने लिखा है- ''मेरा माही।'' इन तस्वीरों के जरिए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि धोनी रणवीर के काफी चहेते हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की इन लेटेस्ट फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

राम चरण के साथ भी नजर धोनी

रणवीर सिंह पहले महेंद्र सिंह धोनी साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण से मुलाकात की। 'आर आर आर' एक्टर ने इस मौके की लेटेस्ट तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया। आलम ये रहा राम और धोनी की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुईं है।

View this post on Instagram

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

मालूम हो कि धोनी ने क्रिकेट के बाद अब फिल्म लाइन में बतौर प्रोड्यूसर धोनी एंटरटेनमेंट के जरिए नई पारी का आगाज कर दिया है।

ये भी पढ़ें- OMG 2 OTT Release: ओटीटी करेगा OMG 2 के साथ न्याय, यामी गौतम ने स्ट्रीमिंग को लेकर कही ये बात