Ranveer-Rakhi Video: अवॉर्ड नाइट में राखी सावंत संग रणवीर सिंह ने दिया ऐसा पोज, वीडियो देख छूटी फैंस की हंसी
Ranveer Singh-Rakhi Sawant फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट अवॉर्ड में सितारों ने शिरकत की। बॉलीवुड से रणवीर सिंह अर्जुन कपूर शहनाज गिल आयुष्मान खुराना सहित कई स्टार्स शामिल हुए। इस फंक्शन से राखी सावंत के साथ रणवीर सिंह का मस्ती भरा वीडियो सामने आया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Filmfare Middle East Achievers Night 2022: दुबई में आयोजित फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड नाइट में कई सितारों ने जलवा बिखेरा। इस अवॉर्ड नाइट में बॉलीवुड सेलेब्रिटी के अलावा पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी शिरकत की। कई सारे स्टार्स के बीच रणवीर सिंह और राखी सावंत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हमेशा एनर्जेटिक से रहने वाले रणवीर सिंह ने इस शो में काफी मस्ती की। इस बीच रणवीर सिंह का राखी सावंत के साथ एक वीडियो सामने आया है।
रणवीर और राखी का वीडियो
पिंक आउटफिट में अवॉर्ड नाइट में पहुंचे रणवीर सिंह और राखी सावंत का लुक देखते ही बन रहा था। रणवीर सिंह अवॉर्ड फंक्शन में लगभग हर स्टार के साथ हंसी-मजाक करते देखे जाते हैं। वहीं, इस फंक्शन से राखी सावंत के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह उनके साथ फुल धमाका करते हुए टाइटैनिक स्टाइल पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर, राखी के पास जाते हैं और फिर दोनों टाइटैनिक पोज दे रहे हैं।
सितारों से सजी अवॉर्ड नाइट
फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में रणवीर और राखी के अलावा अर्जुन कपूर, गोविंदा, हेमा मालिनी, शहनाज गिल, ऊर्वशी रौतेला, मनीष पॉल, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, आयुष्मान खुराना, जाह्नवी कपूर समेत कई स्टार्स शामिल हुए।
पुराने दिन याद कर भावुक हुए रणवीर सिंह
ढेर सारी मस्ती के बीच एक वक्त ऐसा भी आया जब रणवीर सिंह भावुक हो गए। रणवीर अपने पेरेटंस के साथ इस फंक्शन में शामिल हुए। मंच पर जब वह अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो उन्हें अपने संघर्ष भरे दिन याद आ गए। उन्होंने कहा, 'पापा आपको याद है जब 12 साल पहले मैं एक्टर बनने की कोशिश कर रहा था और अपना पोर्टफोलियो बनवा रहा था। उस दौरान पोर्टफोलिया बनवाने का खर्चा 50 रहजार रुपये आ रहा था। तब मैंने कहा पापा ये बहुत महंगा है, लेकिन तब पापा ने कहा कि तू फिक्र मत कर तेरा पापा अभी यहां है।' उन्होंने आगे कहा कि जब उनका ऑडिशन अच्छा नहीं गया था, तब उन्हें ऐसा लगा था कि उनका सपना कभी पूरा होगा की नहीं।
यह भी पढ़ें: IFFI 2022: सितारों से सजेगा 53वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस देंगे कार्तिक आर्यन
यह भी पढ़ें: केएल राहुल से शादी करने वाली हैं अथिया शेट्टी? सुनील शेट्टी ने बताया कब होगा दोनों का विवाह