Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kubera: रश्मिका मंदाना के हाथ लगा 'कुबेर' का खजाना! अपकमिंग फिल्म से रिलीज हुआ फर्स्ट लुक Video

Rashmika Mandanna Kubera साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आने वाले समय में फिल्म कुबेर में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में रश्मिका के साथ धनुष (Dhanush) और नागार्जुन जैसे दिग्गज साउथ कलाकार भी मौजूद रहेंगे। इस बीच कुबेर से रश्मिका का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। आइए एक नजर एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट वीडियो पर डालते हैं।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Fri, 05 Jul 2024 01:31 PM (IST)
Hero Image
कुबेर से सामने आया रश्मिका का वीडियो (Photo Credit-Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rashmika Mandanna Kubera First Look: रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा (Pushpa) से उनके करियर को एक नई उड़ान मिली है। आने वाले समय वह बतौर एक्ट्रेस निर्देशक सेखर कम्मूला की अपकमिंग फिल्म कुबेर (Kubera) में नजर आने वाली हैं। 

लंबे वक्त से इस मूवी को लेकर रश्मिका मंदाना का नाम चर्चा में बना हुआ है। इस बीच कुबेर से उनका फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज कर दिया गया है। जिसमें वह पैसों से भरा लगेज निकालती दिख रही हैं। आइए एक नजर रश्मिका के इस वीडियो पर डालते हैं। 

कुबेर से सामने आया रश्मिका का फर्स्ट लुक

बीते साल रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में गीतांजली की भूमिका अदा कर रश्मिका मंदाना ने फैंस को दिलों को आसानी से जीत लिया। यही कमाल वह कुबेर फिल्म के जरिए भी करती दिख सकती हैं। शुक्रवार को आदित्य म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर कुबेर से रश्मिका का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज किया गया है। 

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना अंग्रेजी में क्यों नहीं कर पातीं बात? पुष्पा 2 एक्ट्रेस ने बताई वजह- 'बोलना तो चाहती हूं मगर...'

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रश्मिका मंदाना एक गड्डे में से पैसों से भरा बैग निकालती हुई दिख रही हैं। इसको देख ये कहा जा सकता है कि मूवी में एक्ट्रेस ने इस खजाने को छुपा रखा है और बाद में वह इसे निकाल रही हैं। 

हालांकि इस नोटों से भरे बैग का क्या राज है, वो तो आपको कुबेर फिल्म की रिलीज के बाद पता लगेगा। लेकिन रश्मिका की इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। 

धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी रश्मिका

फिल्म कुबेर में रश्मिका मंदान साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं दिखेंगी। धनुष के अलावा इस मूवी में सुपरस्टार नागार्जुन भी अहम किरदार में मौजूद हैं। इन कलाकारों की मौजूदगी से ये कहा जा सकता है कि कुबेर एक कमाल की मूवी साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Animal की इस एक्ट्रेस के साथ Dhanush की अगली फिल्म, महाशिवरात्रि पर लॉन्च हुआ फर्स्ट लुक