Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

किस करोड़पति को डेट कर रहीं Rhea Chakraborty? मानुषी छिल्लर से है उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाता

साल 2009 में एमटीवी इंडिया की टीवीएस स्कूटी टीन दिवा से एक कंटेस्टेंट के तौर पर रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इन 15 सालों से एक्ट्रेस ने पर्दे पर भी काम किया लेकिन वो मुकाम नहीं मिल पाया जिसकी उनको तलाश रही। साल 2020 में रिया को जेल की भी हवा खानी पड़ी थी ।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Mon, 01 Jul 2024 02:29 PM (IST)
Hero Image
रिया चक्रवर्ती का ब्वॉयफ्रेंड कौन है (फोटो इंस्टाग्राम)

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रिया चक्रवर्ती आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 1 जुलाई 1992 को बेंगलुरु में एक बंगाली परिवार में हुआ था। रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 से टीवी पर की थी और आज वह बड़े पर्दे पर भी नजर आती हैं। रिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रही हैं।

आज से 4 साल पहले यानी 2020 में उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा था। एक्ट्रेस का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आया था। उन दिनों वह उन्हें डेट कर रही थीं। बीते दिनों 4 सालों में रिया ने अपनी लाइफ को फिर से जीना शुरू किया। बीते दिनों उनकी लव लाइफ को लेकर भी मीडिया में कई खबरें सामने आई। कहा जा रहा है कि वह अब किसी को डेट कर रही हैं, लेकिन इसका खुलासा वह वक्त आने पर ही करेंगी।

किसे डेट कर रही हैं रिया

फिल्मी गलियारों में पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें चली थी कि अभिनेत्री करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। इन खबरों के बाद मीडिया ने दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया।

— Abhay (@Ab_hai24) October 21, 2023

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को अदालत ने दी विदेश यात्रा की अनुमति, एक्ट्रेस को बड़ी राहत

दरअसल, रिया चक्रवर्ती एक पार्टी में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ  (Nikhil Kamath) के साथ पहुंची थीं। रेस्तरां से निकलते हुए दोनों को कार में एक साथ देखा गया था। डेटिंग रूमर्स के बाद ये उनकी साथ में पहली पब्लिक अपीयरेंस थी। इस दौरान ये रुमर्ड कपल ट्विनिंग करता नजर आया था। 

मानुषी को डेट कर रहे थे निखिल

रिया संग डेटिंग की खबरों से पहले निखिल कामथ का नाम मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) से जुड़ा था। मानुषी से अलग होने के बाद निखिल का दिल रिया चक्रवर्ती पर दिल हारा। 

बंटी सजदेह से भी जुड़ा था रिया का नाम

निखिल से पहले रिया का नाम सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह से जुड़ा था। सुशांत केस में बंटी ने रिया को फुल सपोर्ट किया था। खैर, रिया ने बंटी संग रिश्ते को कभी भी कबूला नहीं।

 रिया की पहली बॉलीवुड फिल्म 

रिया ने बॉलीवुड में साल 2013 में फिल्म ‘मेरे डैड की मारुती’ से डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद वह ‘सोनाली केबल’ में नजर आई। इसके अलावा वह जेलेबी और चेहरे जैसी मूवीज में नजर आई हैं।

यह भी पढे़ं- Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं Ankita Lokhande, अभिषेक कुमार ने किया ये पोस्ट