Move to Jagran APP

साल भर में इतने करोड़ कमाते हैं Ranbir Kapoor के जीजा Bharat Sahni, क्या है रिद्धिमा के पति का कारोबार

कपूर खानदान की एक और बेटी ने कैमरे के सामने अपना डेब्यू कर दिया है। करीना कपूर और करिश्मा के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और उनके जीजा भरत साहनी भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज शो फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में नजर आए। रिद्धिमा के बारे में तो हम जानते ही हैं लेकिन कौन हैं उनके पति भरत साहनी कितनी है उनकी नेटवर्थ डिटेल्स में जानते हैं।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 24 Oct 2024 09:46 AM (IST)
Hero Image
कौन हैं रिद्धिमा कपूर के हसबैंड भरत साहनी/ फोटो- Instagram
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने आखिरकार कैमरे के सामने अपना पहला टेक दे ही दिया। खुद को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाली ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली रिद्धिमा नेटफ्लिक्स (Netflix) के शो 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के थर्ड सीजन में नजर आईं।

कुछ दिनों पहले ही ये टीवी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें मुंबई गर्ल से दिल्ली गर्ल बन चुकीं रिद्धिमा कपूर साहनी ये बताती दिख रही हैं कि दिल्ली और मुंबई में से कहां की लाइफ ज्यादा फैबुलस है। वैसे 'फैबुलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में आपने रिद्धिमा कपूर का जो शानदार घर देखा और लग्जरी लाइफ देखी वो तो सिर्फ एक हिस्सा है, क्योंकि अमीरी के मामले में उनके पति भरत साहनी बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से भी ज्यादा कमाई करते हैं।

कितनी है भरत साहनी की सालाना नेटवर्थ और क्या है उनका कारोबार ये तो जानेंगे, लेकिन साथ ही रिद्धिमा की पति संग लव स्टोरी के बारे में भी पूरी डिटेल्स आपको देंगे।

कितनी है भरत साहनी की नेटवर्थ?

रिद्धिमा के साथ-साथ ये उनके पति भरत का भी ओटीटी पर डेब्यू ही था। शो में उन्हें देखने के बाद कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठा है कि आखिर कपूर खानदान के दामाद भरत साहनी है कौन और क्या है उनका कारोबार? तो चलिए ये डिटेल में जान लेते हैं। भरत साहनी मल्टी मिलेनियर बिजनेस मैन हैं। वह अपना खुद का फैमिली बिजनेस रन करते हैं।

रणबीर कपूर के जीजा भरत साहनी गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। GQ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका सालाना टर्न ओवर 250 करोड़ यानी कि 30 मिलियन का है। रिद्धिमा के हसबैंड ने साल 2002 में इस कंपनी की शुरुआत की थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह गारमेंट कंपनी की सभी मार्केटिंग और आइडियाज क्रिएटिव आइडियाज पर खुद ही वर्क करते हैं। भरत साहनी की नेटवर्थ 252 करोड़ के आसपास है।

Riddhima Kapoor: Instagram

कैसे शुरू हुई थी रिद्दिमा-भरत की लव स्टोरी?

फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में रिद्धिमा कपूर ने अपने स्वीटहार्ट भरत साहनी से पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पति से उनकी पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। वहीं से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। रिद्धिमा कपूर ने भरत साहनी से साल 2006 में शादी की थी।

Riddhima Kapoor: Instagram
भरत से शादी के बाद रिद्धिमा कपूर देश की राजधानी दिल्ली में ही आकर बस गईं। ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रिद्धिमा का खुद का जूलरी ब्रांड हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं, जहां वो लोगों को फिट रहने के लिए योग पोज सिखाती हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम के माध्यम से कई ब्रांड्स के साथ भी उनका कोलाब्रेशन है। आपको बता दें कि रिद्धिमा और भरत की एक बेटी हैं, जिनका नाम समारा है।