Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rituraj Singh Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए ऋतुराज सिंह, अंतिम दर्शन करने पहुंचे टीवी और फिल्म जगत के सितारे

Rituraj Singh Funeral बीते दिन एक्टर ऋतुराज सिंह के निधन की खबर चर्चा में बनी रही। टीवी और फिल्म जगत के कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया। वहीं अब 21 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम संस्कार से पहले अरशद वारसी प्रियांशु चटर्जी और अनूप सोनी समेत कई बड़े सितारे उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Wed, 21 Feb 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
पंचतत्व में विलीन हुए ऋतुराज सिंह, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rituraj Singh Funeral: बीते दिन टीवी और फिल्म अभिनेता ऋतुराज सिंह के निधन की दुखद खबर सामने आई। 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण ऋतुराज सिंह का निधन हो गया। जैसे ही ये खबर सामने आई बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया। वहीं, अंतिम संस्कार से पहले कई सितारे ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे अरशद वारसी

ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है। इनमें टीवी सितारे उनके घर पर जाते हुए नजर आए। एक्टर अरशद वारसी भी ऋतुराज राज के परिवार से मिलने पहुंचे। अरशद, ऋतुराज सिंह के बेहद करीब थे। उन्होंने बीते दिन श्रद्धांजलि पोस्ट में बताया कि दोनों एक बी बिल्डिंग में रहते थे। यहां तक कि ऋतुराज सिंह, अरशद वारसी की पहली फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे।

यह भी पढ़ें- Rituraj Singh के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, वरुण धवन से मनोज बाजपेयी तक, इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

पंचतत्व में हुए विलीन

ऋतुराज सिंह का पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। परिवार और दोस्तों के बीच उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अरशद के अलावा ऋतुराज सिंह के अंतिम दर्शन करने एक्टर हितेन तेजवानी, उनकी पत्नी गौरी, नकुल मेहता, अनूप सोनी, प्रियांशु चटर्जी और जसवीर कौर समेत कई सितारे पहुंचे।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

ऋतुराज सिंह का करियर

ऋतुराज सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में कई पीढ़ियों के साथ काम किया। आखिरी बार एक्टर टीवी सीरियल अनुपमा में नजर आए थे, शो में उन्होंने यशपाल का किरदार निभाया था। ऋतुराज सिंह ने ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’, ‘अपनी बात’ और ‘ज्योति’ जैसे हिट शोज में काम किया।

यह भी पढ़ें- Rituraj Singh Death: ‘अनुपमा’ एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

हिट फिल्मों का रहे हिस्सा

ऋतुराज सिंह ने टीवी के साथ- साथ बॉलीवुड का भी हिस्सा रहे। आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ भी उन्होंने काम किया। 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017), 'वश- पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' और 'थुनिवु' (2023) उनकी कुछ हिट फिल्में हैं। ऋतुराज सिंह बीते साल आई फिल्म 'यारियां 2' में भी नजर आए थे।