Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rohit Shetty के बेटे करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू! ईशान को फिल्म स्कूल छोड़ते वक्त इमोशनल हुए डायरेक्टर

Rohit Shetty Son Ishaan सालों से इंडस्ट्री में एक्शन फिल्मों के धमाल मचा रहे रोहित शेट्टी के बाद अब उनके बेटे ईशान शेट्टी भी एक्टिंग फील्ड में आने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में रोहित के बेटे ने फिल्म स्कूल जॉइन कर लिया है। रोहित अपने बेटे को स्कूल छोड़ते हुए इमोशनल हो गए। देखिए उनका लेटेस्ट पोस्ट।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sun, 23 Jul 2023 08:18 PM (IST)
Hero Image
Rohit Shetty got emotional as his son Ishaan joins Central Film School. Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Son Ishaan: रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई एक्शन फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने टैलेंट और कड़ी मेहनत के दम पर बेहतरीन डायरेक्टर्स की लिस्ट में खुद को शुमार किया है। अब उनके बेटे ईशान शेट्टी (Ishaan Shetty) भी हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले हैं।

रोहित शेट्टी के बेटे ईशान भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले वह एक्टिंग से जुड़ी बारीकियां सीखने के लिए पढ़ाई करेंगे। हाल ही में, रोहित के बेटे ने सेंट्रल फिल्म स्कूल जॉइन कर लिया है।

फिल्म स्कूल में पढ़ेंगे रोहित शेट्टी के बेटे

रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की और एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 22 जुलाई 2023 को शेयर की गई फोटो में रोहित अपने बेटे ईशान के साथ सेंट्रल फिल्म स्कूल के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

बेटे को स्कूल छोड़ते वक्त इमोशनल हुए रोहित शेट्टी

तस्वीर में रोहित ने ब्लैक हुडी के साथ पैंट और स्नीकर्स पहने नजर आ रहे हैं, साथ ही वह रेड कैप लगाए हुए हैं। वहीं, उनके बेटे ऑल ब्लैक लुक के साथ व्हाइट स्नीकर्स और बैग लिए हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा-

"उसे प्ले स्कूल छोड़ने से लेकर फिल्म स्कूल तक... समय उड़ जाता है।"

इन सितारों ने रोहित के बेटे को दी शुभकामनाएं

रोहित शेट्टी के इस पोस्ट पर हिंदी सिनेमा के कई सितारों ने कमेंट किया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के स्टार रणवीर सिंह ने कमेंट किया, 'वॉव, अमेजिंग। गॉड ब्लेस।' शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'वॉव। उसे बहुत सारी शुभकामनाएं।' अनुपम खेर से लेकर आर माधवन तक ने भी कमेंट कर रोहित के बेटे को शुभकामनाएं दी हैं।

इन दिनों रोहित शेट्टी स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' (Khatron Ke Khiladi 13) में नजर आ रहे हैं। पिछले साल उनकी फिल्म सर्कस रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे।