Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MM Keeravani: एमएम कीरावानी को 'पद्मश्री' मिलने पर खुशी से झूम उठे एसएस राजामौली, कहा- 'मुझे आप पर गर्व है'

SS Rajamouli Congratulates MM Keeravani For Padma Shri Award साउथ फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के कंपोजर एमएम कीरावानी इस साल कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अब बुधवार को उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Thu, 06 Apr 2023 12:24 PM (IST)
Hero Image
SS Rajamouli Congratulates MM Keeravani For Padma Shri Award, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। SS Rajamouli Congratulates MM Keeravani For Padma Shri Award: पूरी दुनिया में डंका बजाने वाले एमएम कीरावानी (MM Keeravani) एक बार चर्चा में बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऑस्कर जीतने वाले कीरावानी को अब 'पद्मश्री' सम्मान से नवाजा गया है।

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज

26 जनवरी, 2023 को गणतंत्र दिवस के मौके पर पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा की गई थी। इस लिस्ट में लगभग 56 लोगों का नाम शामिल था, इनमें दो नाम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के थे। अब बुधवार को अवॉर्ड समारोह में नाटू-नाटू कंपोजर एमएम कीरावानी और अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में 5 अप्रैल की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने दोनों को अपने हाथों से इस सम्मान से नवाजा। इवेंट की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस लिस्ट में अब आरआरआर डायरेक्टर एसएस राजामौली का नाम भी जुड़ गया है।

खुशी से झूम उठे राजामौली

एमएम कीरावानी और राजामौली प्रोफेशनली अब तक कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों रिश्ते मे भाई लगते हैं। राजामौली ने हर कदम पर कीरावानी का साथ दिया। अब पद्मश्री मिलने पर भी डायरेक्टर खुशी से झूम उठे। कीरावानी संग अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए राजामौली ने उन्हें बधाई दी और कैप्शन में कहा, ''पेडान्ना मुझे आप पर गर्व है।''

— rajamouli ss (@ssrajamouli) April 6, 2023

कीरावानी ने जीते कई अवॉर्ड

पद्मश्री से पहले इस साल एमएम कीरावानी ने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू के लिए कीरावानी ने इस साल की शुरुआत में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद हाल ही में उन्होंने 95वें अकादमी अवॉर्ड में ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया।

लेडी गागा और रिहाना की दी मात

ऑस्कर 23 में नाटू- नाटू का मुकाबला इंटरनेशनल ब्लॉकबस्टर गानों से थे। नॉमिनेटेड गानों की लिस्ट में लेडी गागा और रिहाना जैसे पॉपुलर सिंगर्स के गानों भी शामिल थे, लेकिन नाटू-नाटू ने इन सभी को मात देते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया।