Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सलमान खान की इस हीरोइन के लिए Sanki हुए Ahan Shetty, साजिद नाडियावाला की नई फिल्म की रिलीज डेट OUT

Sajid Nadiawala जल्द ही सुनील शेट्टी के बेटे Ahan Shetty के साथ एक बड़ी फिल्म लेकर आने वाले हैं। साजिद नाडियावाला ने अहान शेट्टी के साथ अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। आज उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी आगामी फिल्म सनकी कब रिलीज हो रही है। अहान पहली बार सलमान खान की हीरोइन संग नजर आएंगे।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 09 Mar 2024 12:31 PM (IST)
Hero Image
बड़े पर्दे पर सनकी बन धमाल मचाएंगे अहान शेट्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sanki Release Date OUT: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) ने साल 2021 में फिल्मी करियर शुरू किया था। मिलान लूथरिया निर्देशित फिल्म में अहान ने तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के साथ स्क्रीन शेयर किया था। 'तड़प' के तीन साल बाद एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। 

अहान शेट्टी ने एक बार फिर साजिद नाडियावाला (Sajid Nadiawala) के साथ हाथ मिलाया है। अभिनेता की आगामी फिल्म का नाम सनकी (Sanki) है, जिसको लेकर लम्बे समय से चर्चा हो रही थी। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म का एलान कर दिया है। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ कौन सी हीरोइन नजर आएगी और मूवी कब रिलीज होगी, इसकी घोषणा भी कर दी गई है।

इस हीरोइन के साथ पर्दे पर आग लगाएंगे अहान शेट्टी

तारा सुतारिया के लिए 'तड़प' के बाद अब अहान शेट्टी एक और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री के लिए 'सनकी' बनेंगे। वह फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान (Salman Khan) की हीरोइन बनीं पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। पूजा हिंदी के साथ-साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं। पूजा और अहान की जोड़ी देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें- Ahan Shetty के बर्थडे पर Suniel Shetty-अथिया ने लुटाया प्यार, केएल राहुल ने लिखी ये बात

कब रिलीज होगी अहान शेट्टी की सनकी?

साजिद नाडियावाला ने सनकी की कास्ट के साथ-साथ रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म प्यार के महीने में थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म को 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। नाडियावाला ग्रैंडसन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में लिखा है, "वैलेंटाइन डे पर सनकी सिनेमाघरों पर कब्जा करने की राह पर हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)

फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन तले हो रहा है। इसका निर्देशन अदनान शेख और यासिर जाह करेंगे। फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी है। 

फिल्म 'तड़प' में अहान शेट्टी के अभिनय को खूब सराहा गया था। हालांकि, इसके बाद वह तीन साल तक किसी फिल्म में नहीं नजर आए थे। अब 'सनकी' का इंतजार बेकरारी के साथ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बेटे अहान के साथ मिलकर Suniel Shetty ने किए उज्जैन के महाकाल के दर्शन, शेयर किया ये वीडियो