Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anant Ambani की संगीत पार्टी में सलमान खान-रणवीर सिंह ने जमाया रंग, 'जुम्मे की रात' पर किया धांसू डांस

Anant Ambani और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं। 5 जुलाई की शाम को अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी थी जिसमें बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की थी। इस पार्टी से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) रणवीर और हार्दिक के साथ महफिल में चार-चांद लगा रहे हैं।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:05 PM (IST)
Hero Image
सलमान खान ने अनंत के फंक्शन में किया डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से पहले इन दिनों होने वाले दूल्हा-दुल्हन के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। बीती शाम को एक ग्रैंड संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी, जिसमें खेल जगत से बॉलीवुड सितारों का मेला लगा था। इस पार्टी में दबंग सलमान खान (Salman Khan) भी शामिल हुए थे।

जियो सेंटर में आयोजित हुई अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह से आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी। संगीत पार्टी की इनसाइड फोटोज और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। इस बीच हमारे हाथ सलमान का एक प्यारा वीडियो लगा है।

अनंत की पार्टी में सलमान का जलवा

होने वाले दूल्हा-दुल्हन अनंत और राधिका की संगीत पार्टी से सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि जल्द ही पापा बनने जा रहे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ढोलक पर बैठकर पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं। इस वीडियो में सलमान भी हैं, जो आकाश अंबानी और अनंत के साथ दिख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani ने किसे बताया 'असली डॉन', राधिका-अनंत की संगीत सेरेमनी में माधुरी-विद्या संग चिट-चैट करते आये नजर

रणवीर सिंह संग थिरके भाईजान

एक जगह देखा जा सकता है कि आकाश अंबानी, सलमान खान से सिक्स पैक दिखाने के लिए कहते हैं और भाईजान टी-शर्ट उठाकर उन्हें सिक्स पैक दिखाते हैं। बगल में खड़े हार्दिक पांड्या से भी वह गपशप कर रहे हैं। इसके बाद वह आकाश, अनंत, हार्दिक, रणवीर और अर्जुन कपूर के साथ हिट ट्रैक 'जुम्मे की रात है' गाने पर जमकर थिरके। सबसे ज्यादा मजेदार डांस सलमान और रणवीर सिंह का था। उनका ये वीडियो फैंस के दिल को छू गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

फैंस ने सलमान-रणवीर पर लुटाया प्यार

एक यूजर ने सलमान और रणवीर को बेहतरीन डांस जोड़ी बताई है। एक और फैन ने कहा, "सलमान खान और रणवीर सिंह के दमदार अभिनय ने सभी का मन मोह लिया होगा।" एक ने कहा, "सलमान खान और रणवीर सिंह के डांस मूव्स की चर्चा काफी दिनों तक होनी चाहिए।" एक फैन ने कमेंट किया कि अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में सलमान और रणवीर ने ही चार-चांद लगाया है। इसी तरह लोग दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan से खुद की तारीफ सुन Vicky Kaushal की खुशी का नहीं ठिकाना, बोले- 'मेरे लिए यह... '