Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Salman Khan ने रितेश देशमुख के साथ 'वेड' के गाने पर किया डांस, ग्लास जींस की पॉकेट में रखे आए नजर

Salman Khan In Ved सलमान खान जल्द फिल्म वेड में नजर आएंगे। उन्होंने अब रितेश देशमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए इस फिल्म का e गाना शेयर किया है। इसमें उन्हें मजेदार अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

By Rupesh KumarEdited By: Updated: Sat, 17 Dec 2022 05:22 PM (IST)
Hero Image
Salman Khan In Ved: सलमान खान फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Salman Khan In Ved: सलमान खान और रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है। अब रितेश देशमुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें वेड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। 

सलमान खान ने गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'रितेश को गिफ्ट बनता है'

सलमान खान ने गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'भाऊचा बर्थडे आहे। रितेश को गिफ्ट बनता है।' इसका मतलब यह होता है कि रितेश का जन्मदिन है।सलमान खान और रितेश देशमुख गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं गाने में मुंबईया अम्बिएंस भी फील किया जा सकता है। यह एक पैपी नंबर है। खास बात यह है कि गाने में सलमान खान अपनी जींस के पॉकेट में ग्लास रख कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि सलमान खान को इस तरह देखा गया है। वह कई पार्टियों में भी पैंट की पॉकेट में क्लास फिट करते नजर आए हैं। कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

यह भी पढ़ें: Pushpa The Rise के गानों ने बनाया नया रिकॉर्ड, श्रीवल्ली, सामी, ओ ओ ओंटावा को 5 बिलियन से ज्यादा मिले व्यूज

रितेश देशमुख ने फिल्म वेड के सेट से तस्वीरें शेयर की थी

इसके पहले रितेश देशमुख ने फिल्म वेड के सेट से तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने सलमान खान का आभार व्यक्त किया था। इसमें सलमान खान को रितेश देशमुख के साथ शूट के दौरान मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। रितेश ने लिखा था, 'आषाढी एकादशी के अवसर पर मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इस खास दिन पर मैंने मेरी फिल्म वेड की शूटिंग शुरू की है। यह अपने आप में बड़ी चुनौती रही है। इसमें कई लोगों ने साथ दिया है। इसमें सलमान भाऊ भी शामिल है।'

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Film Company (@mumbaifilmcompany)

यह भी पढ़ें: Besharam Rang Controversy: 'बेशरम रंग' गाने को लेकर मुकेश खन्ना का सेंसर बोर्ड से प्रश्न- कैसे इसे पास कर दिया

सलमान खान इसके पहले लय भारी में कैमियो कर चुके हैं

सलमान खान इसके पहले लय भारी में कैमियो कर चुके हैं जो कि रितेश देशमुख की मराठी एक्टिंग डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में भी जेनेलिया ने काम किया था। हालांकि यह पहली बार है जब वह पूरी मराठी फिल्म में नजर आएंगी। वेड फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है।