Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Salman Khan ने MS Dhoni को दी जन्मदिन की बधाई, भाईजान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

रविवार यानी 7 जुलाई को बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस खास मौके पर अभिनेता सलमान खान ने भी उन्हें विश किया है। इसके अलावा सेलिब्रेशन एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। फैंस एक साथ 2 दिग्गजों को देख बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 07 Jul 2024 08:32 AM (IST)
Hero Image
महेंद्र सिंह धोनी और सलमान खान (फोटो इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी महान भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं। 7 जुलाई रविवार को खिलाड़ी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर धोनी को सोशल मीडिया पर फैंस, परिवार और दोस्तों से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। वहीं सलमान खान ने भी एक विशेष पोस्ट के साथ एमएस धोनी को शुभकामनाएं दीं।

सलमान खान का पोस्ट

सबसे शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी लाखों फैंस के दिलों में रहते हैं, जो मैदान पर अपने खेल का लोहा मनवाते हैं। 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हुए, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर को शुभकामनाएं देने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की।

यह भी पढ़ें- Anant Ambani की संगीत पार्टी में सलमान खान-रणवीर सिंह ने जमाया रंग, 'जुम्मे की रात' पर किया धांसू डांस

तस्वीर में टाइगर 3 अभिनेता को एमएस धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और खिलाड़ी अपना बर्थडे केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब! @mahi7781"

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो

इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी भाईजान को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साक्षी धोनी भी नजर आ रही हैं। एक्टर के लुक की बात करें तो इस मौके पर वह सिग्नेचर डेनिम के साथ ब्लैक शर्ट पहने

सलमान खान की आने वाली फिल्म

अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। बीते महीने मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। सिकंदर साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें-  Salman Khan से खुद की तारीफ सुन Vicky Kaushal की खुशी का नहीं ठिकाना, बोले- 'मेरे लिए यह... '