Samantha Ruth Prabhu और विजय देवरकोंडा की 'खुशी' का ठिकाना नहीं, आया ये नया अपडेट
Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda Kushi समांथा को इसके पहले यशोदा में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई थी जो अपने बच्चे को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देती है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda Kushi: समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की बहुचर्चित फिल्म खुशी का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ में जानकारी दी गई है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। पोस्टर काफी मजेदार बन पड़ा है। खुशी फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा समांथा रुथ प्रभु की अहम भूमिका है। दोनों ने गुरुवार को ट्विट्टर पर अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म 2023 में 1 सितंबर को रिलीज होगी।
खुशी का निर्देशन शिवा निर्वाण कर रहे हैं
खुशी का निर्देशन शिवा निर्वाण कर रहे हैं। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों दो अलग दुनिया के लोग हैं। समांथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की साथ में दूसरी फिल्म होगी। इसके पहले दोनों महानती में साथ नजर आए थे। विजय देवरकोंडा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'खुशी 1 सितंबर को पूरे प्यार के साथ।' इसके अलावा उन्होंने इसे समांथा रुथ प्रभु और शिवा निर्वाणा को भी टैग किया है। वहीं, उन्होंने एक दिल सी इमोजी भी शेयर की है। इससे पहले इस फिल्म का टाइटल और पोस्टर जारी किया गया था। समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बारे में जानकारी दी है।
समांथा रुथ प्रभु ने ऑटोइम्यून डिजीज मायोसाइटिस बीमारी से जूझ रही है
गौरतलब है कि फिल्म का पहला शेड्यूल कश्मीर में शूट किया गया था। इसके बाद समांथा रुथ प्रभु ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी। दरअसल वह ऑटोइम्यून डिजीज मायोसाइटिस नामक बीमारी से जूझ रही है। समांथा ने इसके बाद अपने सारे कमिटमेंट रोक दिए और अपना उपचार कराती नजर आई। खुशी की शूटिंग भी इसके चलते कई महीने टाल दी गई। समांथा की डेट के लिए टीम इंतजार करती रही। ट्विटर पर एक फैन ने समांथा से पूछा था कि खुशी की शूटिंग कब शुरू होगी। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, 'जल्द।'
समांथा रुथ प्रभु ने विजय देवरकोंडा के फैंस से देरी के लिए माफी भी मांगी थी
समांथा रुथ प्रभु ने विजय देवरकोंडा के फैंस से देरी के लिए माफी भी मांगी थी। इस पर फैंस ने उन्हें ध्यान रखने के लिए कहा था। हाल ही में समांथा रुथ प्रभु खुशी के सेट पर वापस लौटी हैं। उनका केक से स्वागत किया गया। फिल्म के निर्देशक ने उन्हें फाइटर भी बताया था।