Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sandeep Reddy ने क्यों Parineeti Chopra को अचानक Animal से कर दिया था रिप्लेस? खुद किया खुलासा

क्या आप जानते हैं कि फिल्म एनिमल में गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) का किरदार पहले परिणीति चोपड़ा को मिला था। हालांकि संदीप रेड्डी वांगा ने ऐन मौके पर परिणीति को रिप्लेस कर दिया था। एक हालिया इंटरव्यू में संदीप ने इसकी वजह का खुलासा किया है। साथ ही यह भी बताया कि वह फिल्म कबीर सिंह में भी परिणीति को कास्ट करना चाहते थे।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 24 Dec 2023 12:39 PM (IST)
Hero Image
संदीप रेड्डी वांगा ने परिणीति चोपड़ा को एनिमल से रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Parineeti Chopra In Animal anf Kabir Singh: संदीप रेड्डी वांगा की हालिया फिल्म 'एनिमल' ने भारत समेत दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म में रणबीर कपूर की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने निभाया था, जो मूवी में गीतांजलि बनी थीं। हालांकि, रश्मिका डायरेक्टर संदीप की पहली पसंद नहीं थीं।

जी हां, संदीप रेड्डी जब 'एनिमल' बना रहे थे, तभी उन्होंने परिणीति चोपड़ा को गीतांजलि के किरदार के लिए कास्ट कर लिया था। मगर ऐन मौके पर उन्होंने परिणीति को रिप्लेस कर दिया था। हाल ही में, संदीप ने इसका खुलासा किया है। कोमल नहता के साथ बातचीत में कहा- 

वास्तव में गलती मेरी ही है। मैंने कहा, 'हो सके तो माफ करो मुझे।' डेढ़ साल पहले मैंने उन्हें साइन कर लिया था, लेकिन शूट से पहले किसी कारण की वजह से मैंने उनमें गीतांजलि की झलक नहीं देखी। कुछ कुछ कैरेक्टर्स कुछ कुछ लोगों को सेट नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- Parineeti And Raghav: क्या पति की तरह पॉलिटिक्स में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

कबीर सिंह में भी परिणीति थीं संदीप की पहली पसंद

संदीप रेड्डी वांगा ने आगे बताया कि जब उन्होंने परिणीति को अपना फैसला सुनाया तो उनका क्या रिएक्शन था। बकौल संदीप,

मैं कभी ऑडिशन में भरोसा नहीं करता। मैं सिर्फ अपने इंस्टिंक्ट पर यकीन करता हूं। पहले दिन से मैंने उनकी एक्टिंग को पसंद किया है और मैं हमेशा उन्हें कबीर सिंह में प्रीति के किरदार में कास्ट करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह काफी समय से बकाया है। मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता था।

मैंने उनसे कहा और वह यह जानती हैं। मैंने उनसे कहा, 'सॉरी। फिल्म से बड़ा कुछ नहीं। इसलिए मैं अपना फैसला बदल रहा हूं और दूसरे आर्टिस्ट को कास्ट कर रहा हूं।' उन्हें बुरा लगा, लेकिन उन्होंने समझा कि मैं ऐसा क्यों कह रहा हूं।

बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति का किरदार कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने निभाया था। 2019 में रिलीज हुई संदीप की यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी। 

यह भी पढ़ें- जिम में पसीना बहा रही हैं Parineeti Chopra, फिल्म Chamkila के लिए बढ़ाया था 15 किलो वजन