Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sanjay Leela Bhansali ने डायरेक्शन के बाद की एक और नई शुरुआत, लोगों ने रखी अपनी-अपनी डिमांड

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक Sanjay Leela Bhansali की फिल्मों का कोई मुकाबला नहीं है। वह जिस शिद्दत से फिल्में बनाते हैं उस पर प्यार लुटाने से फैंस बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। अब हाल ही में निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बतौर निर्देशक हासिल करने के बाद अपना खुद का म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है जैसे ही उन्होंने ये घोषणा की लोगों ने अपनी डिमांड बता दी।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Thu, 07 Mar 2024 03:51 PM (IST)
Hero Image
sanjay leela bhansali ने खुद का म्यूजिक लेबल किया लॉन्च / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्मों का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह ऐतिहासिक फिल्मों के बादशाह कहे जाते हैं। हम दिल दे चुके सनम से लेकर देवदास और बाजीराव मस्तानी जैसी शानदार फिल्में दर्शकों के सामने परोसने वाले संजय लीला भंसाली साल 2024 में वेब सीरीज 'हीरामंडी' से ओटीटी की दुनिया में पहल करने वाले हैं।

संजय लीला भंसाली की फिल्मों में उनकी स्टार कास्ट के अलावा उनके ग्रैंड सेट की भी खूब चर्चा रहती है। कहानी के अलावा निर्देशक की फिल्मों का म्यूजिक भी काफी यादगार होता है। अब हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है और खुद का म्यूजिक लेबल लॉन्च किया है। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया, फैंस ने उन्हें अपने गानों की एक लंबी लिस्ट दे दी।

संजय लीला भंसाली ने लॉन्च किया म्यूजिक लेबल

संजय लीला भंसाली की कंपनी 'भंसाली प्रोडक्शन' ने हाल ही में उनके म्यूजिक लेबल लॉन्च की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। भंसाली प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।

यह भी पढ़ें: Love And War के लिए Sanjay Leela Bhansali ने कसी कमर, जानें- कब शुरू होगी आलिया, रणबीर-विक्की की फिल्म?

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में संजय लीला भंसाली का बयान भी शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "म्यूजिक से मुझे बहुत आनंद और शांति मिलती है। अब ये मेरे अंदर का ही एक अहम हिस्सा बन चुका है। अब मैं खुद का लेबल 'भंसाली म्यूजिक' लॉन्च कर रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं ऑडियंस भी वही मजा आए और वह कनेक्शन फील हो, जो मैं म्यूजिक बनाते वक्त महसूस करता हूं।

फैंस ने संजय लीला भंसाली के सामने रखी अपनी लिस्ट

संजय लीला भंसाली ने जैसे ही अपने म्यूजिक लेबल को लॉन्च करने की बात फैंस के साथ शेयर की, उन्होंने बता दिया कि वह किन फिल्मों के गानों की एल्बम सुनना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, भंसाली को फिल्म 'देवदास' के बैकग्राउंड स्कोर रिलीज करने चाहिए, प्लीज"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल, हीरामंडी की फुल एल्बम और उनके क्लासिकल म्यूजिक का इन्तजार नहीं कर सकता"। अन्य यूजर ने लिखा, "फाइनली ये हो रहा है। प्लीज सबसे पहला एल्बम श्रेया घोषाल का आना चाहिए"।

यह भी पढ़ें: Richa Chadha ने हीरामंडी के डायरेक्टर Sanjay Leela Bhansali को इस अंदाज में किया विश, लंबा-चौड़ा नोट लिख की तारीफ