Sapna Choudhary की लेटेस्ट तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर धमाल, यैलो ड्रेस में बिखेरी अदाएं
हाल ही में सपना ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान नजर आए थे। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह टीवी पर अपना हालिया रिलीज गाना घुंघरू चला कर पूरे कमरे में पोछा लगाती नजर आईं थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हमेशा ही अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन उनकी लेटेस्ट तसवीरें और वीडियो फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब सपना कोई पोस्ट शेयर न करें। वहीं बेटे के जन्म के बाद सपना के एक के बाद एक नए म्यूजिक वीडियो रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच सपना की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इन तस्वीरों में सपना का स्टाइल उनके फैंस का दिल जीत रहा है।
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक देख फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन फोटोज में सपना ने यलो कलर का सलवार सूट पहना है। इस ड्रेस के साथ ही सपना ने मैचिंग बैग भी कैरी किया है। वहीं उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो सपना ने एक खूबसूरत सी पोनी टेल बनाई है। साथ ही कानों के झुमकें और बड़ी सी बिंदी उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं हाल ही में सपना ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान नजर आए थे। सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह टीवी पर अपना हालिया रिलीज गाना 'घुंघरू' चला कर पूरे कमरे में पोछा लगाती नजर आईं थीं। वहीं वीडियो में पास में बिस्तर पर उनके बेटे के पैर भी दिख रहे थे। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि सपना पोछा लगाती हुई कैमरे की तरफ देखकर डांस भी करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने लोवर टी-शर्ट पहन रखा था। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी आपको अपनी कंपनी एंजॉय करने के लिए कुछ वक्त चाहिए होता है।'