Sara Ali Khan: अमरनाथ यात्रा के बाद दरगाह में सारा अली खान ने मांगी दुआ, कश्मीर के टेंट में लिया चाय का मजा
Sara Ali Khan सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों फिल्म जरा हटके जरा बचके की सक्सेस को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह मूवी काफी पसंद की गई। एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस के बाद कश्मीर में दर्शन करने और घूमने निकलीं जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। उन्होंने वहां के लोगों के साथ टाइम स्पेंड किया।
नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस के बाद सारा अली खान (Sara Ali Khan) छुट्टियों का मजा ले रही हैं। वह इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में हैं। कुछ दिनों पहले सारा की सोनमार्ग वैली और अमरनाथ यात्रा से तस्वीरें सामने आई थीं, जहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए। सारा को कश्मीर का वातावरण इतना पसंद आया कि एक्ट्रेस ने वहां के लोकल लोगों से तक बातचीत की।
अमरनाथ यात्रा के बाद दरगाह गईं सारा
सारा अली खान ने कश्मीर को एक्सप्लोर किया है। एक्ट्रेस ने भोलेनाथ के दर्शन के बाद दरगाह में भी दस्तक दी, जहां वह माथा टेकते नजर आईं। एक्ट्रेस ने दरगाह में दुआ मांगी। इसके बाद वहां के लोगों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड किया। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सभी दर्शकों को नमस्ते करती हैं और बताती हैं कि आंटी जी उनकी चाय के लिए बकरी का दूध निकाल रही हैं।
बच्चों संग किया एंजॉय
उन्होंने वहां के बच्चों के साथ एंजॉय किया। एक लड़की को अपनी गोद में बैठाकर वहां के एरिया की जानकारी दी। उन्होंने एक महिला से पूछा कि दीदी हम कहां हैं और फिर सारा कहती हैं, ''नमस्ते दर्शकों वेलकम टू थाजीवास।'' इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो वह भी पोस्ट किया, जिसमें वह पूल में हैं और एक बेबी के साथ खेल रही हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने की सारा की सादगी की तारीफ
सारा अली खान पॉपुलर स्टार किड हैं। वह शाही खानदान से ताल्लुक रखती हैं। लग्जरी लाइफ स्टाइल की उनके पास कमी नहीं है। बावजूद इसके वह नॉर्मल लोगों की तरह जिंदगी को जीना पसंद करती हैं। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा, ''इस जेनरेशन को आपसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। आपके जैसे बहुत कम लोग होते हैं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''डाउन टू अर्थ पर्सनालिटी है ये लड़की...कोई दिखावा नहीं।'' एक और यूजर ने लिखा, ''सारा तुम अलग ही हो यार, सच में विश्वास नहीं होता आप स्टारकिड हो, इतनी रॉयल फैमिली होने के बाद भी इतनी हंबल हो, एक ही दिल कितनी बार जीतोगे।"
सारा अली खान वर्कफ्रंट
'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस के बाद सारा अली खान 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देंगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट में आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, अली फैजल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता का नाम भी शामिल है।