Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anupamaa: वनराज के बाद अब अनुपमा की 'सौतन' ने भी छोड़ा सीरियल, बोलीं - अब उसमें कुछ बचा नहीं है

अनुपमा टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है। इस शो के किरदारों को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिला। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शो के कई एक्टर्स ने इसे अचानक छोड़ने का फैसला किया। तभी से ये सीरियल काफी ज्यादा सुर्खियों में है। सुधांशु पांडे ने पिछले दिनों शो छोड़ने का एलान किया था। अब दर्शकों को एक और चेहरा देखने को नहीं मिलेगा।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Mon, 16 Sep 2024 03:14 PM (IST)
Hero Image
मदलसा शर्मा ने छोड़ा सीरियल अनुपमा (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। राजन शाही के शो अनुपमा में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पिछले दिनो खबर आई थी कि सीरियल में वनराज शाह की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है। फैंस काफी समय तक इसी बात से हैरान रहे कि सुधांशु ने शो क्यों छोड़ा। फिर बात आई कि रूपाली गांगुली और राजन शाही के साथ उनके झगड़े को लेकर उन्होंने ये फैसला लिया। हालांकि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है इसकी हम कोई पुष्टि नहीं करते।

मदालसा ने क्यों लिया ये फैसला?

अब इस सीरियल से जुड़े एक और खास बदलाव की जानकारी मिल रही है। शाह परिवार के एक और सदस्य ने इसे गुडबाय करने का फैसला किया है। सीरियल में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा ने अब इसे छोड़ने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: Anupamaa छोड़ने के बाद सुधांशु पांडे के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, बिग बॉस नहीं इस रियलिटी शो में आएंगे नजर

मदालसा शर्मा ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, "जब मैं शो से जुड़ी थी तो काव्या का किरदार एक बहुत ही स्वतंत्र और मजबूत महिला का था जिसके अंदर शादीशुदा आदमी से प्यार करने की हिम्मत है।"

मदालसा को शो में दिखी कमी

एक ग्रे कैरेक्टर होने के वहां विकास की काफी संभावनाएं थीं। लेकिन पिछले साल मदालसा को लगा कि कहानी अब वनराज, अनुपमा और काव्या के बारे में नहीं रह गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके किरदार में ज्यादा चमक और मसाला नहीं बचा है, लेकिन अगर काव्या अभी भी ग्रे शेड्स वाला किरदार होती तो वह अनुपमा का हिस्सा बनी रहतीं।

उन्होंने आगे बताया कि क्रिएटिव टीम ने काव्या के साथ कुछ नया करने की कोशिश जरूर की लेकिन उम्मीद के मुताबिक काम नहीं हुआ। इस हिसाब से मदालसा और राजन शाही आपसी निर्णय में ये तय किया कि उन्हें अब आगे नहीं बढ़ना है।

मदालसा सीरियल में काव्या शाह, वनराज की दूसरी बीवी का किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें: क्या Rupali Ganguly से लड़ाई के चक्कर में Sudhanshu Pandey ने छोड़ा 'अनुपमा'? वनराज ने बता दिया सच