Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shah Rukh Khan ने कायम की देशभक्ति की मिसाल, 15 अगस्त पर फैमिली संग फहराया तिरंगा

Independence Day 2024 देशभर में आज दिनभर 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही है। फिल्मी सितारों ने भी आजादी के इस खास पर्व का दिल खोलकर जश्न मनाया है। इस कड़ी में अब अगला नाम सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का शामिल हो रहा है जिन्होंने अपने परिवार के साथ घर की छत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है।

By Ashish Rajendra Edited By: Ashish Rajendra Updated: Thu, 15 Aug 2024 06:39 PM (IST)
Hero Image
शाह रुख खान ने शेयर की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के इतिहास की अहम तारीख 15 अगस्त आज है। समूचे भारत में दिनभर स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के महा पर्व को बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों ने देश की आजादी के इस जश्न में अपनी-अपनी भागीदारी दी है।

इस मामले में नया नाम जवान फिल्म कलाकार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का शामिल हो रहा है, जिन्होंने हमेशा की तरह अपनी फैमिली संग मिलकर भारतीय तिरंगे को फहराया है। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

शाह रुख खान ने मनाया आजादी का जश्न

हर साल देखा गया है कि जब भी 15 अगस्त आती है तब-तब शाह रुख खान स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आज भी उन्होंने ठीक वही किया है। हर घर तिरंगा थीम के आधार पर शाह रुख ने अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान के साथ मन्नत की छत पर तिरंगा फहराया है। 

ये भी पढ़ें- Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे फिल्मी सितारे, एक्टर्स ने दिए बधाई संदेश

इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को किंग खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है- 

आइए अपने खूबसूरत देश भारत की आजादी का जश्न गर्व और दिल के साथ मनाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और प्यार

इस तरह से शाह रुख खान ने एक बार फिर से देशभक्ति की मिसाल कायम कर दी है। फैंस उनके इस लेटेस्ट फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

शाह रुख खान की अगली फिल्म कौन सी

बीते साल अपनी तीसरी फिल्म डंकी के बाद से शाह रुख खान सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। उनकी वापसी के लिए फैंस काफी बेताब हैं। आने वाले समय में शाह रुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग मूवी का नाम किंग (Shah Rukh Khan King) है, जिसको लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। 

ये भी पढ़ें- जीरो के बाद Shah Rukh Khan ने क्यों लिया 4 साल का ब्रेक? एक्टर ने कहा- ये फिल्म फ्लॉप की वजह नहीं