Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

First Time Director Actors: शाह रुख-राजकुमार, रणबीर-संदीप, ऋतिक-अयान, पहली बार साथ आ रहे ये डायरेक्टर-एक्टर्स

First Time Director Actors साल 2023 में बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत काफी अच्छी रही। पठान में जहां शाह रुख और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी ने पहली बार धमाल मचा दिया तो वहीं 2023 और 24 में कई निर्देशक और एक्टर की जोड़ी पहली बार फैंस को देखने को मिलेगी।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Mon, 17 Apr 2023 04:54 PM (IST)
Hero Image
Director first time work with actors in films/Image Source/Imdb/Instagram/twitter

नई दिल्ली, जेएनएन।First Time Director Actors: साल 2022 जहां बॉलीवुड के लिए बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ, तो वहीं 2023 की शुरुआत में ही शाह रुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर 2023 की शुरुआत अच्छी रही।

पहली बार जहां शाह रुख खान और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का परचम लहराया, तो वहीं लव रंजन और रणबीर कपूर की फर्स्ट टाइम डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी भी फैंस को इम्प्रेस करने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रही।

वैसे आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शाह रुख या फिर लव रंजन और रणबीर कपूर ही ऐसे एक्टर-डायरेक्टर नहीं हैं, जिन्होंने पहली बार साथ में काम किया है। इसके अलावा 2023 और 2024 में कई ऐसे बड़े डायरेक्टर और सुपरस्टार एक्टर्स हैं, जो पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। तो चलिए बिना देरी किये देखते हैं लिस्ट।

राजकुमार हिरानी- शाह रुख खान

पठान के बाद शाह रुख खान फिल्म 'डंकी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसेज के साथ काम करने के बाद शाह रुख खान की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार तापसी पन्नू के साथ नजर आएगी।

सिर्फ तापसी पन्नू ही नहीं, बल्कि 'थ्री-इडियट्स' डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और शाह रुख की डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी फिल्म में पहली बार दिखेगी। फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार हिरानी जो बॉलीवुड के परफेक्ट डायरेक्टर हैं, उनके साथ किंग खान की जोड़ी को पहली बार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं ।

संदीप वांगा रेड्डी- रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी, मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म में सांवरिया एक्टर ने पहली बार निर्देशक लव रंजन के साथ काम किया और डायरेक्टर-एक्टर की ये जोड़ी सुपरहिट साबित हुई।

'तू झूठी, मैं मक्कार' के बाद अब रणबीर कपूर कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी के साथ पहली बार फिल्म 'एनिमल' में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ दिखेगी।

नितेश तिवारी-वरुण धवन

चॉकलेटी ब्वॉय बनकर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाले वरुण धवन की फिल्में पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर असफल हो रही है। उनकी लास्ट फिल्म 'भेड़िया' की शुरूआती कमाई ठीक-ठाक हुई थी, लेकिन 100 करोड़ के क्लब में ये फिल्म अपना नाम नहीं दर्ज करवा पाई।

वरुण धवन को अब पहली बार निर्देशक नितेश तिवारी का साथ मिला है। इन दोनों की जोड़ी पहली बार फिर 'बवाल' में दिखाई देगी। फिल्म में जाह्नवी और वरुण की जोड़ी भी फैंस को पहली बार दिखेगी। आपको बता दें कि नितेश तिवारी को उनकी फिल्म 'दंगल' के लिए काफी सराहना मिली थी।

अयान मुखर्जी- ऋतिक रोशन

अयान मुखर्जी बॉलीवुड के यंग सफल डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'वेकअप सिड' के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ये जवानी है दीवानी' डायरेक्ट की, जो सुपरहिट रही। इसके अलावा उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन किया, जो साल 2022 में रिलीज हुई।

ये तीनों ही फिल्में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ बनाई। हालांकि, अब पहली बार वह बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन के साथ काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन की वॉर-2 के निर्देशन की कमान अयान संभालेंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा-रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स के साथ काम किया है। अजय देवगन के साथ सिंघम, सिंघम 2 और गोलमाल की सफल फ्रेंचाइजी देने वाले रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के साथ काम किया।

अब हाल ही में पहली बार फैंस को निर्देशक रोहित शेट्टी की जोड़ी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फैंस को देखने मिलेगी। बड़े पर्दे के बाद रोहित शेट्टी अमेजन प्राइम वीडियो पर अपनी पहली सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स'(IPF) लेकर आ रहे हैं, जिसमें सिद्धार्थ के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेराय भी दिखाई देंगे।

सलमान खान- फरहाद सामजी

सलमान खान ने अपने करियर में सूरज बडजात्या से लेकर अली अब्बास और कबीर खान जैसे अलग-अलग निर्देशकों के साथ काम किया। बॉलीवुड के दबंग खान जल्द ही 'किसी का भाई, किसी की जान' में एक्शन करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आपको बता दें कि इस फिल्म में वह पहली बार निर्देशक फरहाद सामजी के साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने हाउसफुल और बोल बच्चन जैसी सफल फिल्में दी हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान पहली बार साथ में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं।

शाह रुख खान- एटली

शाह रुख खान के साल 2023 की शुरुआत काफी अच्छी हुई। उनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचाया। इसके बाद अब बॉलीवुड के किंग अपनी अगली फिल्म 'जवान' के साथ जल्द ही फिर दर्शकों के बीच लौटेंगे। बॉलीवुड के किंग साउथ के बड़े निर्देशक एटली के साथ पहली बार 'जवान' में काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। फिल्म में निर्देशक एटली के अलावा, नयनतारा के साथ भी शाह रुख पहली बार ही काम कर रहे हैं।

सलमान खान- मनीष शर्मा

यशराज बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' एक सफल फ्रेंचाइजी थी। एक था टाइगर को जहां कबीर खान ने डायरेक्ट किया था, तो वहीं टाइगर की कहानी को 'टाइगर जिंदा है' में अली अब्बास जफर ने डायरेक्टर किया था।

स्पाई थ्रिलर फिल्म की सफल फ्रेंचाइजी के बाद अब सलमान खान-कटरीना कैफ 'टाइगर-3' के साथ एक बार फिर से दर्शकों के बीच लौटेंगे। इस फिल्म में पहली बार निर्देशक मनीष शर्मा बॉलीवुड के दबंग खान के साथ काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि मनीष शर्मा रणवीर सिंह के साथ 'बैंड बाजा बारात' जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।