Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

59 करोड़ के सी-फेसिंग अपार्टमेंट की बालकनी से Shahid Kapoor ने दिखाया इतना खूबसूरत नजारा, फटी रह जाएंगी आंखें

Shahid Kapoor ने कुछ साल पहले मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था जहां वह अब शिफ्ट हो चुके हैं। अब तेरी बातों में उलझा जिया एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने लग्जरी घर की एक सुंदर झलक दिखाई है। शाहिद के घर की बालकनी से मुंबई का इतना खूबसूरत नजारा दिखता है जिसे देख आपका दिल सुकून से भर जाएगा।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sun, 23 Jun 2024 07:05 PM (IST)
Hero Image
शाहिद कपूर ने आलीशान घर की दिखाई फोटो। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों, पर्सनल लाइफ और फैशन के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम भी उन्हीं सेलिब्रिटीज में शुमार है। अभिनेता ने कुछ समय पहले मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा था, जहां वह शिफ्ट भी हो चुके हैं।

शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अगर आप उनका इंस्टाग्राम फीड देखेंगे तो पता चलेगा कि वह अक्सर अपने आलीशान घर से झलकियां दिखाते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने नये फ्लैट से मुंबई का नजारा दिखाकर फैंस की सुबह को खूबसूरत बना दिया है।

घर की बालकनी से दिखता है इतना सुंदर नजारा

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फेम एक्टर शाहिद कपूर ने रविवार की सुबह इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मॉर्निंग फोटो शेयर की है। तस्वीर में शाहिद के बच्चे मीशा और जैन बालकनी में खड़े होकर मस्ती कर रहे हैं। एक्टर के सी-फेसिंग हाउस की बालकनी से मुंबई के समंदर का एक खूबसूरत व्यू दिख रहा है। इसकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा है कि सनराइजिंग। 

यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर की पत्नी Mira Kapoor ने अपने पुराने बयान को लेकर मांगी माफी, बोलीं- 'अपना बचाव करने की...'

Shahid Kapoor

शाहिद कपूर ने यह दिल छू लेने वाली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-

एक पल में इतनी खुशी भरी जा सकती है कि वह आपको कई दिनों और महीनों तक एनर्जी दे सकती है। उन्हें खोजें और हमेशा के लिए अपने दिल में संजो लें। सभी को सुबह की शुभकामनाएं।

कहां रहते हैं शाहिद कपूर?

शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ पहले मुंबई के जुहू में रहते थे, लेकिन 2022 में वह अपनी फैमिली के साथ मुंबई के वर्ली में स्थित थ्री सिक्सटी वेस्ट बिल्डिंग में शिफ्ट हो गये थे। मनी कंट्रोल के मुताबिक, उनका ये फ्लैट 59 करोड़ का है।

बात करें शाहिद कपूर के अपकमिंग फिल्मों की तो वह जल्द ही देवा में नजर आएंगे, जो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि उनके पास अनीस बाजमी के साथ भी एक फिल्म है, जिसकी अनाउंसमेंट जल्द ही होगी।

यह भी पढ़ें- शाहिद कपूर की वो फिल्म, जिसे देख हिल गया था बॉलीवुड! Kabir Singh के इन दृश्यों पर कभी खत्म नहीं होती बहस