Move to Jagran APP

Shakti Kapoor ने जम्मू-कश्मीर के एक्टर्स की तारीफों के बांधे पुल, बोले- जल्द ही बॉलीवुड में होगा इनका आगमन

एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। फिल्मों के अलावा उनकी लाइफ उनके बयानों को लेकर भी घिरी रही है। एक बार फिर एक्टर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जम्मू कश्मीर के एक्टर्स की तारीफ में कुछ कहा है जिससे वह सुर्खियों में छाए हुए हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 16 Oct 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने हाल ही में जम्मू कश्मीर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने स्थानीय युवाओं की फिटनेस और खूबसूरती पर बात की। साथ ही एक खुलासा भी किया।

शक्ति कपूर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग बहुत फिट और हैंडसम होते हैं। जल्द ही बॉलीवुड में जम्मू कश्मीर से भी हीरो होंगे। एक्टर का यह बयान आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रहा है। कई यूजर्स ने जम्मू कश्मीर के एक्टर्स की बॉलीवुड में एंट्री पर एक्साइटमेंट जाहिर की है।

'खेल खिलाड़ी' से शुरू किया सफर

शक्ति कपूर लंबे समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने 1977 में अपना करियर शुरू किया था। शक्ति कपूर ने 'खेल खिलाड़ी का' से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्हें कामयाबी मिली थी 'कुर्बानी', 'रॉकी' , 'चालबाज', 'जुड़वा' जैसी फिल्मों से। शक्ति कपूर ने अपने करियर में कुछ कॉमेडी रोल्स किए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने नेगेटिव भूमिकाओं से वाहवाही बटोरी है।   

यह भी पढ़ें: थिएटर्स में फिर रिलीज हुई Govinda की हिट मूवी 'राजा बाबू', कॉमेडी सीन देखकर वरुण धवन की नहीं रुकी हंसी

'क्राइम मास्टर गोगो' के रोल के लिए हैं फेमस

शक्ति कपूर ने 'हम साथ साथ हैं' में अनवर मामा का रोल किया था। यह पॉजिटिव किरदार था, जिसके लिए उन्हें काफी तारीफें मिली थीं। शक्ति कपूर ने लीक से हटकर रोल में खुद का दमखम दिखाया था। इसके अलावा उन्होंने 'अंदाज अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो का रोल किया था, जिसके लिए आज तक उन्हें याद किया जाता है।

शक्ति कपूर लंबे समय से फिल्मों से नदारद हैं। हालांकि, उनकी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) सिल्वर स्क्रीन पर छाई हुई हैं। 

इन फिल्मों से कमाया नाम

शक्ति कपूर ने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की हैं। उनके नाम तमाम हिट्स हैं, जिसमें 'खेल किस्मत का', 'दिल से दिल मिले', 'दरवाजा', 'सरगम', 'जानी दुश्मन', 'नजराना प्यार का', 'रॉकी', 'साहस', 'ये रिश्ता न टूटे' आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे की शादी की ये तस्वीर हुई वायरल, खास रस्म को निभाते दिखे शक्ति कपूर