Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अनंत और राधिका की शादी में बैग चेक करने को लेकर सुरक्षा गार्ड से बहस करती दिखीं Shanaya Kapoor

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) अनंत-राधिका की शादी के बाद से किसी खास वजह को लेकर चर्चा में हैं। शनाया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कथित तौर पर सिक्योरिटी गार्ड से बहस करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से लोग शनाया की काफी आलोचना कर रहे हैं। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई थी।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:41 AM (IST)
Hero Image
शनाया कपूर ने की बॉडीगार्ड से बहस

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की गेस्ट लिस्ट में राजनेता, बॉलीवुड सितारे और क्रिकेट जगत से कई मशहूर चेहरे शामिल थे। इस लिस्ट में कई स्टार किड्स भी थे जिन्होंने अलग ही रौनक जमाई हुई थी। इसमें सबसे पहला नाम आता है अनन्या पांडे का। वैसे तो शादी और रिसेप्शन के कई सारे वीडियो वायरल हुए लेकिन अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हम सभी का ध्यान खींचा।

शनाया ने की बहस

फंक्शन से संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर का एक वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है। वीडियो में शनाया अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन के दौरान एक सुरक्षा गार्ड के साथ तीखी बहस करती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कथित तौर पर यह जब एक सुरक्षा गार्ड ने शादी की सुरक्षा को देखते हुए बनाए गए प्रोटोकॉल के तहत शनाया के हैंडबैग की जांच करने पर जोर दिया तो वो उससे बहस करने लगीं।

View this post on Instagram

A post shared by Memester Lolpoint (@lol_point.05)

यह भी पढ़ें: संजय कपूर ने पत्नी को किया था चीट, पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर महीप बोलीं- 'अगर बेटी संग वही हुआ तो...'

लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो को एक TikTok यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने बताया कि 24 साल की शनाया की गार्ड से बहस हो गई, जब सिक्योरिटी ने वेन्यू में एंट्री से पहले उसके बैग की जांच करने को कहा। इस वीडियो को रेडिट पर भी शेयर किया गया जहां यूजर्स ने शनाया के इस एटीट्यूड की काफी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, शनाया कपूर-0 प्रतिशत मूवी लेकिन एटीट्यूड 100%"। एक अन्य कमेंट किया,“बहन तेरा तो करियर भी नहीं है। आपको आभारी होना चाहिए कि कम से कम ये मेहनती सुरक्षाकर्मी आप पर कुछ ध्यान दे रहे हैं।” कुछ ने शनाया की इस हरकत को 'बचकानी' कहते हुए, उन्हें 'शांत' रहने के लिए कहा।

कौन हैं शनाया कपूर?

शनाया कपूर बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और निर्माता बोनी कपूर की भतीजी हैं। वह जान्हवी कपूर,खुशी कपूर,सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की चचेरी बहन हैं। शनाया को करण जौहर की प्रोडक्शन फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करना था। इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म की घोषणा 2022 में की गई थी। हालांकि,तब से इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका की सेरेमनी में Ananya Panday को भी लगी हल्दी, Sara Ali Khan को छोड़ इसके साथ की जमकर मस्ती