Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shanaya Kapoor: मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शनाया ने बिखेरा हुस्न का जलवा, खूबसूरती देख कायल हुए फैंस

Shanaya Kapoor Photos संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। शनाया फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका स्टाइल स्टेटमेंट फैंस को बहुत पसंद आता है।

By Karishma LalwaniEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 08:38 PM (IST)
Hero Image
File Photo of Shanaya Kapoor. Photo Credit/ Shanaya Kapoor Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shanaya Kapoor Photos: संजय और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही अपनी खूबसूरती और बोल्ड अदाओं को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। शनाया जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर या वीडियो करती हैं, देखते ही देखते वायरल होने लगती है। एक बार फिर शनाया की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सितारों ने मनाई दिवाली

दिवाली त्योहार की धूम हर ओर है। बॉलीवुड में भी इस त्योहार को सेलिब्रेट करने का अलग ही क्रेज रहता है। हर साल इंडस्ट्री से कुछ सितारे पार्टी थ्रो करते हैं। वहीं, इस बार भी आयुष्मान खुराना, कृति सेनन के बाद मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कई सितारों ने एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़े पहने पार्टी में शिरकत की। इनमें शनाया कपूर भी शामिल थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

शनाया ने दिवाली पार्टी में खूबसूरत ग्लैमरस साड़ी पहनी थी, जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शनाया की बोल्ड अदाओं को देखते हुए फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि स्टार किड्स और सेलेब्रिटी भी उनकी खूबसूरती के मुरीद हैं।

साड़ी में लगी उनकी तस्वीरों पर सुहाना खान, मनीष मल्होत्रा, संजय कपूर समेत कई सेलेब्रिटी ने कमेंट किया है।

जल्द डेब्यू करेंगी शनाया

शनाया कपूर को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वह करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' से इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। शनाया के साथ ही यह लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पिरजादा की भी डेब्यू मूवी होगी।

यह भी पढ़ें: Riva Arora Video: 45 वर्षीय मीका सिंह के साथ रोमांस करने पर ट्रोल हुईं रीवा अरोड़ा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

यह भी पढ़ें: कभी रानी मुखर्जी को यश चोपड़ा ने दे डाली दी थी ये धमकी, गुस्से में आकर उनके मां-बाप को भी कर दिया लॉक