Move to Jagran APP

OMG! हद से ज्यादा बोल्ड हुईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, थाईलैंड से शेयर कीं बिकिनी फोटोज, अदाओं पर मर मिटे फैंस

Sharvari Wagh Bikini Photos बी-टाउन की अभिनेत्रियां अपनी बोल्डनेस के लिए आए दिन हेडलाइंस में बनी रहती हैं। हाल ही में शरवरी वाघ ने भी बिकिनी में कहर बरपाया है। थाईलैंड में वेकेशन मना रहीं शरवरी वाघ ने सोशल मीडिया पर अपनी कातिलाना तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। देखिए एक्ट्रेस की तस्वीरें।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Wed, 11 Oct 2023 11:41 AM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने बिकिनी में शेयर कीं किलर फोटोज। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sharvari Wagh Latest Bikini Photos: बी-टाउन की अभिनेत्रियां सिर्फ एक्टिंग में ही आगे नहीं हैं, बल्कि फैशन में भी उनका कोई जवाब नहीं। ट्रेडिशनल अवतार में दिलकश अदाएं बिखेरना हो या फिर बिकिनी पहन फैंस का दिल धड़काना हो, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अक्सर बोल्डनेस से लाइमलाइट बटोरती दिखाई देती हैं। हाल ही में, शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने बिकिनी फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दी है।

'बंटी और बबली 2' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शरवरी वाघ बी-टाउन की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। शरवरी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हसीन तस्वीरें शेयर कर चर्चा बटोरती हैं। उनकी एक-एक फोटो पर फैंस दिल हार जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने वेकेशन से अपनी कातिलाना तस्वीरें शेयर कर लाइमलाइट बटोरी है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: शरवरी वाघ ने पैतृक घर में किया बप्पा का स्वागत, पेड़ की छाल पर उभरी गणपति की आकृति

शरवरी वाघ ने बिकिनी में मचाया गदर

शरवरी वाघ इन दिनों थाईलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक से बढ़कर एक कातिलाना तस्वीरें शेयर कर फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। येलो कलर की बिकिनी में शरवरी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने स्टाइलिश बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

एक फोटो में उन्हें बोट पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। एक फोटो में शरवरी बोट में बैठकर बैकसाइड से पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में शरवरी को कैप लगाए देखा जा सकता है। इन पिक्चर्स में शरवरी ने अपना चेहरा नहीं दिखाया। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मंडे ब्लूज।"

शरवरी वाघ का करियर

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की नातिन शरवरी वाघ ने साल 2015 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। वह लव रंजन और संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर्स को असिस्ट कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक्टिंग करियर की शुरुआत वेब सीरीज 'द फॉरगॉटेन आर्मी - आज़ादी के लिए' से की थी। उनकी पहली फिल्म 'बंटी और बबली 2' थी।

यह भी पढ़ें- Sunny-Sharvari: गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ संग डिनर डेट पर स्पॉट हुए सनी कौशल, देखें वीडियो