Move to Jagran APP

दादा के निधन से टूटीं Sharvari Wagh, अंतिम संस्कार में छलके एक्ट्रेस के आंसू, तस्वीरें झकझोर देंगी आपका दिल

Manohar Joshi Funeral बंटी और बबली 2 मूवी से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस शरवरी वाग को लेकर इस समय बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। अदाकारा के दादा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। शनिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। इस दौरान मनोहर की नातिन शरवरी वाग भावुक होती हुईं नजर आ आई हैं।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Sat, 24 Feb 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
दादा के अंतिम संस्कार में रोती दिखीं शरवरी (Photo Credit-X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sharvari Wagh At Manohar Joshi Funeral: शरवरी वाग का नाम हिंदी सिनेमा के उभरती हुईं अदाकाराओं में शुमार है। इस वक्त उनसे जुड़ी एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को शरवरी के दादा मनोहर जोशी का निधन हो गया है। अदाकारा के दादा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके देहांत से एक्ट्रेस का दिल तोड़ गया है।

मनोहर के अंतिम संस्कार के दौरान शरवरी वाग भावुक होती हुईं नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दिल दुखाने वालीं तस्वीरें सामने आई हैं। 

दादा की मौत से टूटा शरवरी वाग का निधन

शरवरी वाग अपने दादा के कितनी करीब थीं, इसका अंदाजा आप उनकी इन लेटेस्ट फोटो से लगा सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो मनोहर जोशी के अंतिम संस्कार के दौरान की हैं। अपने दादा को खोने के गम अदाकारा के चेहरे पर साफ नजर आ रहा है, साथ ही उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सफेद सलवार सूट में वह अपने मनोहर जोशी की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। शरवरी वाग ये फोटो यकीनन तौर पर आपके दिल को झकझोर के रख देंगी। मालूम हो कि मनोहर जोशी 1995 से लेकर 1999 तक महाराष्ट्र के सीएम रहे थे।

ऐसे में राजनीति के क्षेत्र में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शुक्रवार 23 फरवरी को मुंबई के एक हॉस्पिटल में मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन हुआ। शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया है। मनोहर के इस दुनिया से जाने से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

आलिया भट्ट संग इस मूवी में दिखेंगी शरवरी

बतौर एक्ट्रेस शरवरी वाग के हाथों हाल ही में एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसका टाइटल अभी रिवील नहीं किया गया है। यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म में वह सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं। इतना ही नहीं जॉन अब्राहम की वेधा में भी शरवरी लीड रोल में हैं।

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट और Sharvari की स्पाई यूनिवर्स फिल्म को मिला डायरेक्टर, आदित्य चोपड़ा संग मिलाया हाथ