Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया क्यों Sonakshi Sinha को दी थी इंटरफेथ शादी की इजाजत, बेटी की इस बात ने कर दिया था मजबूर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की। सात साल तक डेट करने के बाद दोनों ने वेडिंग करने का फैसला किया। हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी। हालांकि परिवार ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का पूरा साथ दिया। वहीं अब शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी को इंटरफेथ मैरिजी की इजाजत देने की वजह का खुलासा किया है। 

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Tue, 23 Jul 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग फोटो, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल हैं। सात सालों की डेटिंग के बाद दोनों इस साल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रीति- रिवाजों की बजाए रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने ये अनुमान लगाया कि एक्ट्रेस के माता-पिता, दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा इस इंटरफेथ शादी से खुश नहीं हैं।

हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने बाद में बेटी और दामाद को आशीर्वाद देते हुए एक प्यारभरा पोस्ट एक्स पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ रही अफवाहों पर रोक लगा दी। वहीं, अब उनके सोनाक्षी सिन्ही की अंतरधार्मिक शादी को मंजूरी देने के पीछे की वजह सामने आई है।

सोनाक्षी पर पेरेंट्स ने लुटाया प्यार

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल हाल ही में गलट्टा इंडिया के साथ इंटरव्यू के लिए पहुंचे। बातचीत के दौरान, कपल को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा का एक वीडियो क्लिप दिखाया गया, जिसमें दोनों ने सोनाक्षी और जहीर से बात की और उन पर अपना प्यार लुटाया। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी एक- दूसरे के लिए बने हैं।

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha संग इंटरफेथ मैरिज पर जहीर इकबाल के पेरेंट्स ने पहली बार किया रिएक्ट, जानकर आपको भी होगी हैरानी

बच्चों की खुशी रखती है मायने

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "लोगों ने कुछ भी कहने की कोशिश की होगी, लेकिन हमारे लिए, हमारे बच्चों की खुशी सबसे पहले मायने रखती है, खासकर हमारी बेटी की। जब हमें लगा कि वो खुश थी और वो आगे भी खुश रहेगी... क्योंकि, उसने कुछ भी असंवैधानिक या कानून के खिलाफ जाकर नहीं किया है।"

किस बात ने कर दिया था मजबूर

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ करते हैं और ये उनकी बेटी के साथ खड़े होने का एक छोटा-सा योगदान था। उन्होंने याद किया कि उनकी बेटी कहती हैं कि "पापा मेरी ताकत का पिलर हैं" इसलिए ये उनकी जिम्मेदारी थी कि वो उस उम्मीद पर खरा उतरे और बेटी की इसी बात ने उन्हें मजबूर कर दिया था। वीडियो में उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं एक स्तंभ की तरह उसके बगल में खड़ा रहा हूं। उसके फैसले और खुशी में हमारी खुशी थी।" 

यह भी पढ़ें- 'मैं कोई तनाव...', तो इस वजह से Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग शादी में नहीं किया था तामझाम