Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anant-Radhika की वेडिंग में पूनम सिन्हा संग पहुंचे बेटे लव-कुश, शत्रुघ्न सिन्हा ने इवेंट को कहा रिकॉर्ड तोड़ शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले कई महीनों से चर्चा बटोर रही है। पहले प्री- वेडिंग के फंक्शन और अब शादी का इवेंट खबरों में छाया हुआ है। मुंबई में हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देश - विदेश से मेहमान शामिल हुए। इनमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार भी शामिल हुआ।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Mon, 15 Jul 2024 02:14 PM (IST)
Hero Image
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंचा सिन्हा परिवार, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिए। दोनों की वेडिंग के लिए मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट रखा गया, जहां पूरा बॉलीवुड पहुंचा। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा का परिवार भी शामिल हुआ, लेकिन अभिनेता खुद शामिल नहीं हो पाए। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर न्यूली वेड कपल को बधाई दी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इस ग्रैंड वेडिंग के लिए तारीफ भी की।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल के शादी की थी। जहां उनके भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा नजर नहीं आए थे, लेकिन अंबानी वेडिंग में पूरा सिन्हा परिवार पहुंचा। शत्रुघ्न सिन्हा ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से कुछ अनदेखी फोटो शेयर की है। इनमें उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटे लव, कुश और बहू तरुणा सिन्हा की तस्वीरें शामिल हैं। सिन्हा फैमिली के साथ मुकेश अंबानी, ममता बनर्जी और दीपिका पादुकोण भी नजर आए।  

रिकॉर्ड तोड़ने वाली शादी

शत्रुघ्न सिन्हा ने पोस्ट में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "सोनाक्षी और जहीर की 'सदी की शादी' के बाद 'सहस्राब्दी की सबसे चर्चित शादी' अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की, जो महीने भर चली, ये कुल मिलाकर और सही मायने में रिकॉर्ड बनाने वाली और रिकॉर्ड तोड़ने वाली शादी थी, क्योंकि देश और दुनिया भर के फिल्म, खेल, सामाजिक और राजनीतिक जगत के दिग्गज वहां मौजूद थे।"

यह भी पढ़ें- शादी के बाद लंदन में जश्न मनाएंगे Anant Ambani और Radhika Merchant, लंबा चलेगा वेडिंग सेलिब्रेशन!

शामिल हुआ सिन्हा परिवार

उन्होंने आगे कहा, "इस अद्भुत आयोजन का पूरा श्रेय महान महिला नीता अंबानी, उनके पति और मेरे दोस्त मुकेश अंबानी और उनकी पूरी टीम को जाता है। काम में व्यस्त होने के कारण मैं वहां नहीं आ सका, लेकिन फिर भी मेरी अर्धांगिनी पूनम सिन्हा, मेरे बेटे लव सिन्हा, कुश सिन्हा और उनकी खूबसूरत पत्नी तरुणा सिन्हा सभी इवेंट में शामिल हुए और हमेशा की तरह अंबानी परिवार की गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी को एंजॉय किया। खूबसूरत कपल मुकेश अंबानी- नीता अंबानी और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई।"

यह भी पढ़ें- Anant Ambani ने शाह रुख खान समेत इन स्टार्स को गिफ्ट की 18 कैरेट सोने से बनी घड़ी, कीमत उड़ा देगी आपके होश