Luv Sinha ने दिया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हेल्थ अपडेट, पोस्ट कर फैंस से की ये डिमांड
शत्रुघ्न सिन्हा बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर अलग-अलग खबरें आ रही है। अब एक्टर के बेटे लव ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में फैंस से अफवाहों वाली खबरों पर विश्वास न करने के लिए कहा है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद अगर कोई सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है, तो वह एक्ट्रेस के दोनों भाई हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा उनकी शादी में शामिल नहीं हुए, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
इसके बाद खबरें आने लगी कि शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस की शादी के बाद कुश ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि मैं उनकी शादी में था और वहीं लव भी कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं कि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं। मुझे ज्यादा दिखना पसंद नहीं है।
इसके अलावा सोनाक्षी की शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा भी हॉस्पिटल में एडमिट हुए। अब लव ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी पिता की हेल्थ पर अपडेट दिया है और अफवाहों वाली न्यूज को लेकर भी बात की है।
लव ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट
लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक ट्वीट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता के स्वास्थ्य के संबंध में मैं यह साफ करना चाहता हूं कि कोई सर्जिकल प्रोसीजर नहीं हुआ है और किसी को भी अफवाहों वाली न्यूज पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हम अपने पिता को उनके एनुअल चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे, क्योंकि उन्हें बहुत तेज बुखार था। सभी का धन्यवाद जिन्होंने उनको लेकर कंसर्न दिखाया।
पहले भी लव कर चुके हैं बात
रविवार को भी लव सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी और उन्होंने उसमें लिखा था कि मैंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन कैम्पियन चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा लिए सबसे पहले मेरा परिवार आता है।
यह भी पढ़ें: बीवी Sonakshi Sinha का पूरा ख्याल रख रहे हैं जहीर इकबाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया क्यूट वीडियो