Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shatrughan Sinha Support KRK: केआरके की गिरफ्तारी को शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया साजिश, कहा- सेल्फ मेड मैन

Shatrughan Sinha Support KRK क्रिटिक और एक्टर केआरके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है लेकिन इस बीच ही एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके समर्थन में एक के बाद एक ट्वीट किए हैं।

By Tanya AroraEdited By: Updated: Mon, 05 Sep 2022 04:48 PM (IST)
Hero Image
shatrughan sinha tweets in support of krk says kamaal rashid khan is a self made man. Photo Credit/instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर और क्रिटिक केआरके की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को मलाड पुलिस ने उन्हें विवादित ट्वीट्स करने के लिए गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को एक नहीं बल्कि कई आरोपों के चलते 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में कोर्ट के फैसले के बाद भेजा गया है। लेकिन उनके इन सभी विवादों के बीच अब दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा केआरके के समर्थन में सामने आए है और उन्होंने ट्वीट करते हुए कमाल राशिद खान की गिरफ्तारी को एक साजिश बता दिया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने केआरके के समर्थन में किए एक के बाद एक ट्वीट

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को केआरके की गिरफ्तारी के बाद उनका समर्थन किया और उनकी तारीफ करते हुए एक नहीं बल्कि कई ट्वीट्स किए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कमाल राशिद खान का समर्थन करते हुए लिखा, 'किसी को ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि कई विरोधी और संघर्षों के बावजूद कमाल राशिद खान एक सेल्फ मेड मैन हैं। उन पर सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ समाज में भी अपनी मेहनत के दम पर अपनी एक अलग जगह बनाई है। उनकी सबसे बड़ी संपत्ति उनका आत्मविश्वास है। वह बिना किसी का पक्षपात किए निडर होकर अपनी बात कहते हैं'।

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 5, 2022

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा किसी साजिश का शिकार हुए हैं केआरके

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, 'वह कई बाधाएं आने के और कई विरोधी होने के बावजूद भी अपनी बात कहने से नहीं कतराते हैं। उन्हें कानून के दायरे में रहकर अपनी कोई भी बात कहने का पूरा-पूरा अधिकार है चाहे वह लोग स्वीकार करें या ना करें'। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'ऐसा लगता है कि वह किन्हीं परिस्थितियों की साजिश का शिकार हुए हैं। भगवान उन पर कृपा बनाए। मैं उम्मीद करता हूं और ये दुआ करता हूं कि कमाल राशिद खान को जल्द से जल्द न्याय मिले जिसके वह हकदार हैं। जल्द ही सब बेहतर होगा। जय हिन्द'।

विवादों को लेकर अक्सर चर्चा में आते हैं केआरके

केआरके का विवादों से गहरा नाता रहा है। वह अक्सर अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। केआरके सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और करण जौहर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों पर ही नहीं, बल्कि उन्हें लेकर विवादित ट्वीट भी कर चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें पहले भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा है।