Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sheezan Khan New Show: छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं शीजान खान, इस शो में आएंगे नजर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आने के बाद अब शीजान खान (Sheezan Khan) के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज सामने आ रही है। टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) अब जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार शीजान टीवी शो ‘चांद जलने लगा’ में एंट्री करने जा रहे हैं।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 27 Nov 2023 06:06 PM (IST)
Hero Image
शीजान खान और चांद जलने लगा (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sheezan Khan New Show: टीवी एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ में नजर आ रहे थे। तुनिषा शर्मा की मौत के बाद एक्टर को इस शो से निकाला गया।

महीनों तक पर्दे से दूर रहने के बाद एक्टर 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में नजर आए। अब एक्टर के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है, जिसे सुन वह खुशी से झूमने लगेंगे।

इस शो में नजर आएंगे शीजान खान

टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के जरिए घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर शीजान खान  (Sheezan Khan) अब जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। खबरों के अनुसार शीजान टीवी शो ‘चांद जलने लगा’ में एंट्री करने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sheezan Khan News: टीवी अभिनेता शीजान के खिलाफ एफआईआर रद्द करने से हाई कोर्ट का इनकार, जमानत पर हैं बाहर

इस शो में इन दिनों एक्ट्रेस कनिका मान और एक्टर विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब  इस शो में शीजान खान की एंट्री की खबर है। कहा जा रहा है कि उन्हें दूसरे मेल सेकेंड लीड के लिए चुना गया है और उनके आने से शो में काफी कुछ देखने को मिलेगा।

क्या है ‘चांद जलने लगा’ की कहानी

बता दें, इस शो की शुरुआत 23 अक्टूबर से हुई थी। जो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे प्रसारित होता है। ये शो किस्मत के मोड़ की एक खूबसूरत कहानी है। यह बचपन के दो प्रेमियों देव और तारा के जीवन की कहानी है,  जिनकी नियति अप्रत्याशित मोड़ लेती है, जिससे वे अलग हो जाते हैं और नई चुनौतियों के बीच उन्हें वापस एक साथ लाते हैं।

शीजान खान का हुआ मेकओवर

यह भी पढ़ें- 'अली बाबा दास्तान-ए-काबुल' का एक साल होने पर Sheezan Khan ने शेयर कीं पुरानी यादें, लिखा- 'हम दिल खोलकर रोए'

बता दें, शो में एंट्री करने से पहले शीजान खान ने अपना मेकओवर किया है, जिसमें वह पूरे बदले-बदले नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस पर बात करते हुए कहा था कि, “मैंने अली बाबा में अपने रोल के लिए लंबे बाल और दाढ़ी वाला लुक रखा था, लेकिन अब मेरी नई शुरुआत हो रही है। मैं अपने पिछले लुक से काफी जुड़ा हुआ था और इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन वक्त के साथ छोड़ना भी पड़ता है।