Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shikhar Dhawan: क्रिकेट मैदान के बाद अब पर्दे पर नजर आएंगे शिखर धवन, सोनाक्षी सिन्हा संग करेंगे डेब्यू

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म डबल एक्स एल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि इस फिल्म से क्रिकेटर शिखर धवन फिल्मी पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं। इस मूवी में वह कैमियो रोल में नजर आने वाले है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi YadavUpdated: Tue, 11 Oct 2022 01:32 PM (IST)
Hero Image
Shikhar Dhawan, Sonakshi Sinha, Film Double XL

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shikhar Dhawan Bollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की आने वाली फिल्म 'डबल एक्स एल' (Double XL) काफी सु्र्खियों में है। बीते दिनों फिल्म का मजेदार टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब फिल्म के नए पोस्टर एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं। इसी बीच हुमा कुरैशी का एक मोशन पोस्ट भी सामने आया जिसमे स्टेडियम और माइक के साथ हुमा नजर आई। वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों की माने तो इस फिल्म से क्रिकेटर शिखर धवन अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

क्रिकेटर शिखर धवन फिल्म में आएंगे नजर

प्लस साइज महिलाएं और उनके ख्वाबों की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म में क्रिकेटर शिखर धवन नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शिखर धवन ने इस फिल्म में अपने अपीयरेंस पर कुछ बातें भी कही हैं। उन्होंने बताया, 'एक एथलीट के तौर पर देश के लिए खेलता रहा हूं। जिंदगी हमेशा ही काफी अस्त-व्यस्त होती है। मेरा फेवरेट टाइमपास अच्छी मनोरंजक फिल्में देखना है और जब मेरे पास यह ऑफर आया और मैने फिल्म की कहानी सुनी तो मुझपर इसका काफी गहरा असर हुआ। मैं उम्मीद करता हूं कि बहुत सारे यंग लड़के और लड़कियां अपनी सपनों की उड़ान भरेंगे चाहे वो जैसा भी ख्वाब हो।' इसी बीच सोशल मीडिया हुमा ने शिखर संग तस्वीरें भी पोस्ट की है, जिसमे दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनों हसंते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

4 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

सतराम रमानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डबल एक्सएल' 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिखर धवन, जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty Video: गिरते-गिरते बची शिल्पा शेट्टी, इस खास शख्स का हाथ थाम खुद को यूं संभाला