Move to Jagran APP

Shilpa Shetty को सैलून के बाहर किया गया स्पॉट, देखें न्यू लुक

सैलून और जिम खुलने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स को लगातार सैलून व फिटनेस सेंटर के बाहर स्पॉट किया जा रहा है। अब रविवार को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

By Nitin YadavEdited By: Updated: Sun, 27 Jun 2021 02:31 PM (IST)
Hero Image
Shilpa Shetty spotted outside of salon, see new look

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में सैलून वा फिटनेस सेंटर ओपन होने के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स को लगातार जिम औऱ सैलून के जाते और आते हुआ स्पॉट किया जा रहा है। इसी बीच रविवार को एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को मुंबई स्थित एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया है।

वीडियो में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक सैलून से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। तभी उन्हें पैपराजी फोटोग्राफर अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर उन्हें देखने के बाद उनके करीब आने की कोशिश करते हैं लेकिन एक्ट्रेस अपने हाथ के इशारे से वो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बोलती हैँ।

अभिनेत्री की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शिल्पा की इस वीडियो को उनके फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो अपने फैंस को भ्रामरी प्राणायाम और योग के फायदे बता रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, 'आज लोगों को साँस के बारे में बताएगी कि क्योंकि साँस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस मुश्किल वक्त में हमको अपनी साँसों पर कंट्रोल करने की जरूरत है, जो हमारी ब्रेथ को कंट्रोल करते उसको प्राणायाम कहते हैं। तो आज इस योग दिवस के मौके पर मैं आपको भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने व बताने जा रही हैं। जो हमारे शरीर व मष्तिक को शांत करता है, तनाव को दूर करता है और एकाग्रता में सुधार करता है।'

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।