Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Palak Tiwari ने अपने वीडियो से मचाया तहलका, वेकेशन पर इस तरह मस्ती करती आईं नजर

Shweta Tiwari Daughter Palak Tiwari Bold Video Viral टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी दिन पर दिन और भी हाॅट होती जा रही हैं। एक्टिंग से कहीं ज्यादा पलक अपनी बोल्ड पर्सनैलिटी को लेकर खबरों में छाई रहती हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Priti KushwahaUpdated: Fri, 02 Jun 2023 05:50 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit: Palak Tiwari Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Tiwari Video: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। श्वेता के साथ उनकी बेटी पलक तिवारी और बेटा रेयांश इस वक्त पहाड़ों पर वेकेशन मना रहे हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच अब पलक तिवारी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।

पलक के वीडियो ने उड़ाए उनके चाहने वालों के होश

पलक तिवारी का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। पलक अपने बोल्ड लुक के साथ फिर से सामने आई हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पलक पहले येलो कलर की खूबसूरत गाउन में दिखती हैं, फिर वह व्हाइट कलर की ड्रेस में स्ट्रीट पर वॉक करती नजर आती हैं।

इसके बाद वह बालकनी में खड़े होकर फुल मौसम का आनंद लेती हैं। पलक के चेहरे पर वेकेशन की खुशी साफ देखी जा सकती है। खुले बालों में अपनी अदाओं का जादू बिखेरती हुई पलक के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पलक ने कैप्शन में लिखा, 'क्या आप बता सकते हैं कि मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii)

वीडियो पर फैंस कर रहे हैं जमकर प्रतिक्रिया

पलक तिवारी का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर हैं।' एक ने लिखा, 'कैमरा पर्सन मॉम।' एक ने कमेंट करते हुए कहा, 'आप अपनी मां की तरह दिखती हैं।' इस तरह के कई और कमेंट्स पलक के इस वीडियो पर आ रहे हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब पलक के किसी वीडियो को इतना पसंद किया गया हो।