Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'चलो जी करें चांद की सवारी', Chandrayaan 3 पर कैलाश खेर ने बनाया गाना, भारत को कम आंकने वालों पर कही ये बात

Chandrayaan 3 Landing On Moon इस वक्त पूरा देश चंद्रयान 3 के चांद पर पहुंचने का जश्न मना रहा है। कोई सोशल मीडिया पर बधाई दे रहा है कोई कविता लिख रहा है वहीं अब कैलाश खेर ने चंद्रयान 3 पर गाना बना दिया है। दिग्गज सिंगर कैलाश खेर चंद्रयान 3 के लिए एक गाना डेडीकेट किया है जिस पर वह काम कर रहे हैं।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Thu, 24 Aug 2023 02:41 PM (IST)
Hero Image
Kailash Kher ने चंद्रयान 3 पर बनाया खूबसूरत गाना। Photo-Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Chandrayaan 3 Landing On Moon: 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 मिशन सक्सेसफुल रहा। इसरो (ISRO) की सालों की कड़ी मेहनत रंग लाई और आखिरकार चांद पर हमारे देश का झंडा लहराया। पूरा देश जहां इस कामयाबी का जश्न मना रहा है, वहीं दुनिया भारत का गुणगान कर रही है।

सोशल मीडिया पर इसरो को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। सेलिब्रिटीज भी इस सफलता पर काफी खुश हैं। कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने जहां चंद्रयान 3 मिशन के पूरा होने पर कविता लिखी तो वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने इस एतिहासिक पल का जश्न मनाते हुए इस पर गाना लिखा है।

कैलाश खेर ने बनाया चंद्रयान 3 पर गाना

कैलाश खेर इंडस्ट्री के एक जाने-माने सिंगर हैं, जिन्होंने कई सदाबहार गानों को अपनी आवाज दी है। अब उन्होंने चंद्रयान 3 मिशन के पूरे होने की खुशी में एक गाना बनाया है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में कैलाश ने कहा-

"चलो ची करें चांद की सवारी... गाने का ऑडियो लगभग तैयार है और हम जल्द ही वीडियो पर भी काम शुरू करने वाले हैं। मैं इसे जल्द ही रिलीज करने का प्लान कर रहा हूं। यह गाना चंद्रयान 3 की कामयाबी, इसरो के सभी साइंटिस्ट्स, हमारे प्रधानमंत्री और इस मिशन के साथ जुड़े हर किसी के लिए डेडीकेटेड होगा।"

भारत को कम आंकने वालों पर क्या बोले कैलाश खेर?

कैलाश खेर ने बताया कि उन्होंने मिशन के सक्सेसफुल होने से पहले ही ये गाना बना लिया था। इसके अलावा कैलाश ने वो पल भी याद किया, जब दुनिया कहती थी कि भारत ये मिशन पूरा नहीं कर सकता है। कैलाश ने कहा-

"भारत बहुत कड़ी मेहनत के साथ इतनी दूर तक आया। दुनियाभर में कई लोग थे, जो भारत को कमतर समझ रहे थे और कह रहे थे कि भारत यह नहीं कर सकता है। विफलता के बाद कई बार मिशन से जुड़े लोगों का मनोबल गिर रहा था। जो पल आज हमें मिला है, वो सबसे बड़ा है।"

बता दें कि भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। साथ ही चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश भारत है।