Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिंगर प्रियंका सिंह के साथ थावे महोत्सव में सरेआम हुई बदतमीजी, अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

बिहार के गोपालगंज में थावे महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां पहले दिन भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह पहुंची लेकिन इस मंच पर गायिका के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने मंच पर फूट-फूट कर रोने लगी।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Mon, 17 Apr 2023 06:46 PM (IST)
Hero Image
Priyanka Singh, Gopalganj, Thave Festival, Bihar, priyanka singh, misbehave with priyanka singh, gopalganj thave festival, singer priyanka singh, Akshara Singh

नई दिल्ली, जेएनएन।  Akshara Singh: फिल्मी कलाकारों को कई बार ऐसे लोगों से रूबरू होना पड़ जाता है जो अपनी लक्ष्मण रेखा पार कर बदतमीजी कर बैठते है। हाल ही में भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

बिहार के गोपालगंज में थावे महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां पहले दिन भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह पहुंची, लेकिन इस मंच पर गायिका के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह सरेआम लोगों की भीड़ के सामने मंच पर फूट-फूट कर रोने लगी।

स्टेज पर प्रियंका के साथ हुई बदतमीजी

भोजपुरी सिंगर प्रियंका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद  भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने प्रियंका सिंह को सपोर्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाने के दौरान ही एंकर रूपम त्रिविक्रम ने गायिका को बीच में ही रोक देती है। प्रियंका सिंह जब तक कुछ समझ पाती तब तक वह डीएम को सम्मानित करने के लिए बुलाने लगीं। हालांकि, प्रियंका सिंह दो मिनट बोलना चाह रही थीं लेकिन एंकर ने साफ कह दिया कि बहुत हो गया मैडम। इस दौरान एक और शख्स आया और उसने जबरन प्रियंका से माइक छीन लेता है।

एक बेटी, एक कलाकार के साथ ऐसा सलूक, ओछी मानसिकता को दर्शाता है ।#ThaweMahotsav pic.twitter.com/RJkPGE3eI3— राणा दीपू सिंह (@RanaDeepuSingh) April 16, 2023

फूट-फूट कर रोई प्रियंका

इसके बाद प्रियंका सिंह मंच पर ही रोने लगती है और रोते हुए वह कहती है, यह मेरे साथ सही नहीं किया गया। ऐसे किसी कलाकार की बेइज्जती नहीं होनी चाहिए। कोई कलाकार गा रहा हो और उसे अचानक रोक दिया जाए। गायिका ने कहा कि मैं गाने के लिए मर नहीं रही हूं। जिला प्रशासन ने बहुत गलत किया है। 10 वर्षों में थावे महोत्सव में बहुत गंदा अनुभव रहा. इसका न्याय थावे वाली मां करेंगीं।

सपोर्ट में उतरी अक्षरा सिंह

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते नजर आ रहे है। ऐसे में अब एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "एक कलाकार के साथ इतना गिरा हुआ व्यवहार बहुत निंदनीय है। बहुत भाग्य से ईश्वर किसी को कलाकार के रूप में जन्म देते हैं। कहने को सभ्य समाज की महफील पर अभद्रता की पराकाष्ठा देखिए कैसे अपने प्रभाव का खुद तमाशा दिखा रहे हैं ये लोग भूल गए कि मंच की मर्यादा और एक लड़की उससे पहले कलाकार की इज्जत सरेआम कर रहें हैं।

कौन है प्रियंका सिंह

प्रियंका सिंह का जन्म बिहार के गोपालगंज में 9 मई, 1989 को हुआ था। उन्हें कम उम्र से ही गाने को शौक था। बता दें कि प्रियंका ने 9 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। उन्होंने इसी शौक को आगे चलकर अपना प्रोफेशन बना लिया। वह न सिर्फ फिल्मों और एल्बम के लिए गाती हैं बल्कि स्टेज शो भी करती हैं।