Move to Jagran APP

Singham Again: अजय देवगन और रोहित ने शुरू कीं सिंघम अगेन की तैयारियां, कहा- ‘11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी’

Singham Again अजय देवगन ने अपने फैंस को न्यू ईयर का तोहफा देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा कर अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी सिंघम की अगली फिल्म के बारे में जानकारी दी है और कहा है कि ये हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म हो सकती है।

By Nitin YadavEdited By: Nitin YadavPublished: Mon, 02 Jan 2023 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jan 2023 10:17 PM (IST)
Singham Again: Ajay Devgn and Rohit Shetty prepared for Singham Again, said-this will be our 11th blockbuster film

नई दिल्ली, जेएनएन। Singham Again: सिंघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ कर चुके अजय देवगन और रोहित शेट्टी बीते दिनों से सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए थे। अब अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी दी है और बताया कि ये उनकी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने जा रही है।  

अजय देवगन ने अपने चाहने वालों को नए साल का तोहफा देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर साझा कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर कर लिखा, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का नरेशन सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। वहीं, अजय देवगन द्वारा शेयर इस जानकारी के बाद उनके फैंस फुले नहीं समां रहे है और बेहद उत्साहित हैं।

सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्में

आपको बता दें, साल 2011 में आई सिंघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिंघम में अजय देवगन ने एक पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम का मुख्य किरदार निभाया है, जो एक भ्रष्ट राजनेता जयकांत शिकरे को सबक सिखाने का फैसला करता है। वहीं, साल 2014 में सिंघम का सीक्वल सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी, जो फैंस को काफी पसंद आई। इस फिल्म में अजय देवगन अपनी टीम के एक अधिकारी की मौत की जांच करते हैं, जब ही वो हाई प्रोफाइल राजनेताओं से संबंध रखने वाले के बाबूजी से मौत के कनेक्शन का पता लगाते हैं।  

अजय देवगन का वर्कफ्रंट

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इन दिनों भोला की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में वो एक कैद की भूमिका में निभा रहे हैं, जो जेल से रिहा होने के बाद एक अनाथालय में अपनी बेटी से मिलने जा रहा है, लेकिन वो पुलिस पर आई एक बड़ी मुसीबत के चलते अपनी बेटी से नहीं मिल पाता। अजय देवगन की भोला साउथ की हिट फिल्म कैथी का रीमेक है।

अजय देवगन अभिनीत और निर्देशित ये फिल्म अगले साल 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता मैदान और चाणक्य जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार बीते महीने रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 में देखा गया है।

यह भी पढ़ें: Bollywood OTT Debut 2023: सिद्धार्थ से शाहिद और उर्मिला से सारा तक... इस साल ओटीटी पर उतरेगा पूरा बॉलीवुड


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.