Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Singham Again: अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म को किया गया प्री-पोन, दिवाली पर नहीं अब इस दिन होगी रिलीज

Singham Again Release Date अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट बदल दी गई है और इसे प्री-पोन कर दिया गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 22 Apr 2023 08:23 PM (IST)
Hero Image
Singham Again Release Date, ajay devgn, rohit shetty

नई दिल्ली, जेएनएन। Singham Again Release Date: अजय देवगन और दीपिका पादुकोण की फिल्म सिंघम अगेन का निर्देशन रोहित शेट्टी करने वाले हैं। अब फिल्म की रिलीज को लेकर स्ट्रैटेजिक डेट चुनी गई है। इसके चलते फिल्म को 5 दिन का ओपनिंग वीकेंड मिलेगा जो कि फिल्म की कमाई पर अच्छा-खासा प्रभाव डाल सकता है। 

सिंघम अगेन अजय देवगन और रोहित शेट्टी मिलकर बना रहे है

अजय देवगन और रोहित शेट्टी एक बार फिर कॉप ड्रामा फिल्म में साथ नजर आएंगे। दोनों ने कई शानदार फिल्में दी है। उन्होंने फिल्म जमीन से साथ काम करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों गोलमाल सीरीज में भी साथ थे। अब वह सिंघम सीरीज पर काम कर रहे हैं। दोनों जल्द अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन लेकर आने वाले हैं जो कि दीपावली 2024 पर होने वाली थी लेकिन अब इसे प्री-पोन करके 2024 की स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा। 

सिंघम अगेन के प्री-प्रोडक्शन पर काम जोरों-शोरों से चल रहा है

फिलहाल, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम जोरों-शोरों से चल रहा है। इसकी शूटिंग अगस्त 2023 से शुरू की जाएगी। अजय देवगन फिल्म में बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

सिंघम अगेन को 5 दिन का वीकेंड मिलेगा

गौरतलब है कि सिंघम अगेन की रिलीज डेट काफी महत्वपूर्ण है। सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए 15 अगस्त 2024 की तारीख तय की गई है जो कि गुरुवार है। इसके चलते शुक्रवार, शनिवार और रविवार का दिन वीकेंड माना जाएगा और सोमवार को रक्षाबंधन है। इसके चलते फिल्म को 5 दिन तक लगातार कमाई का अवसर प्राप्त होगा। सिंघम के निर्माता इसपर कैपिटलाइज करने का प्रयास कर रहे है। सिंघम अगेन अजय देवगन, रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण के लिए काफी बड़ी फिल्म है।

अजय देवगन की भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है

इस बीच, अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यवसाय किया है। वह जल्द फिल्म मैदान में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, वह औरों में कहां दम था में भी नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म में रणवीर सिंह की अहम भूमिका थी।