Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonakshi Sinha ने शेयर की बैचलरेट पार्टी की ग्लैमरस तस्वीरें, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते महीने जून में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की है। इसका बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बैचलरेट पार्टी की कुछ फोटोज फैंस को दिखाई है जिसमें एक्ट्रेस का बहुत ही ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी की है। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही। हालांकि, एक्ट्रेस ने किसी बात पर ध्यान न देते हुए अपनी शादी को खूब एन्जॉय किया और उसकी कई फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किए।

शादी के बाद वह जहीर के साथ हनीमून मनाने सिंगापुर गई और अब फिलिपींस में हनीमून एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी बैचलरेट पार्टी की कई किलर तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं डरा हुआ था...' जब Sonakshi Sinha का हाथ मांगने उनके घर पहुंचे जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात

सोनाक्षी ने दिखाई बैचलरेट पार्टी की फोटोज

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बैचलरेट पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनका किलर लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने सात से आठ फोटोज दिखाई हैं, जिसमें वह ब्लैक शिमरी ड्रेस पहने हुए कातिलाना अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

Photo Credit: Sonakshi Sinha/Instagram

इस दौरान एक्ट्रेस ने हाथों में रिंग, ग्लॉसी मेकअप और ओपन हेयर के साथ अपने इस लुक को पूरा किया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मैं एक शांत बैचलर पार्टी चाहती थी, लेकिन लड़कियों ने मुझे ड्रेस अप करने और पूरी रात नाचने के लिए मजबूर किया। हालांकि, शिकायत नहीं कर रही हूं।

Photo Credit: Sonakshi Sinha/Instagram

फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

सोनाक्षी सिन्हा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर अपने रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, मनीषा कोइराला ने कमेंट में फायर इमोजी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा कि आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। दूसरे ने लिखा कि उफ्फ।

Photo Credit: Sonakshi Sinha/Instagram

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मुंबई में करीबी दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में सिविल मैरिज की थी। इसके बाद इस कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: 'मैं कोई तनाव...', तो इस वजह से Sonakshi Sinha ने जहीर इकबाल संग शादी में नहीं किया था तामझाम