Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonakshi Sinha की शादी में इमोशनल हुईं रेखा, हनी सिंह ने दी लाइव परफॉर्मेंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया नया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने रिसेप्शन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं और उनके फैंस को ये खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी और जहीर के परिवार और करीबी दोस्तों की भी झलकियां दिखाई दे रही हैं जो उनके इस खास दिन को और भी खास बना रहे हैं।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Thu, 11 Jul 2024 08:33 AM (IST)
Hero Image
रिसेप्शन में जमकर थिरके सोनाक्षी और जहीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा कुछ दिनों पहले एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की। कपल ने शादी वाले दिन शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी। जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो और फोटो सामने आ चुके हैं। वहीं, अब सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन से एक नया वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पार्टी के कई अनदेखें मस्ती भरे पल देखने को मिल रहे हैं। घराती और बाराती के साथ न्यूली वेड कपल ने भी रिसेप्शन में जमकर डांस किया।

सोना और जहीर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन का नया वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, शादी ASMR. महसूस करिए, एंजॉय करिए…जैसे हमने किए। सभी दोस्तों, परिवार वालों और टीम को हमारी शादी परफेक्ट बनाने के लिए शुक्रिया!!! सोना और जहीर की शादी…एक एपिक पार्टी तो बनती है बॉस!!!"

यह भी पढ़ें- 'शादी में उथल-पुथल...', रिसेप्शन में इसलिए रो पड़ी थीं Sonakshi Sinha, जहीर को शाह रुख से मिला स्पेशल 'गिफ्ट'

रेखा के आंखों में आए आंसू

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इस रिसेप्शन वीडियो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। पार्टी में सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। क्लिप में सोनाक्षी, सलमान खान को गले लगाते हुए भी नजर आईं। वहीं, एक जगह पर सोनाक्षी, रेखा को कहते हुए दिखीं- "रोना मत, रोना मत", क्योंकि वेडिंग में एक्ट्रेस इमोशनल हो गई थीं। पूनम सिन्हा ने भी बेटी को गाल पर किस करके अपना आशीर्वाद दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

जमकर थिरका बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनके बेस्ट फ्रेंड और रैपर हनी सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में लाइव परफॉर्मेंस भी दी। वीडियो में जहीर इकबाल और सोनाक्षी खूब डांस करते हुए नजर आए। मुझसे शादी करोगी से लेकर छइया छइया तक, दोनों बॉलीवुड के कई हिट गानों पर थिरके।

इन सितारों ने बढ़ाई रौनक

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन वीडियो में काजोल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सुशांत दिवगीकर, हुमा कुरैशी, आयुष शर्मा, अनिल कपूर, साकिब सलीम और राजकुमार राव भी डांस करते हुए नजर आए। 

यह भी पढ़ें- 'सही रिश्ते आपको बदलते नहीं', जहीर इकबाल संग शादी के बाद काम पर लौटने को लेकर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा