Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raha Kapoor नानी सोनी राजदान के साथ सैर पर निकलीं, कार की खिड़की से बाहर झांकते आईं नजर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर एक बार फिर चर्चा बटोर रही हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में वो बेहद पॉपुलर हैं। हाल ही में राहा पापा रणबीर कपूर के साथ अपनी बिल्डिंग वास्तु के बाहर नजर आई थीं। वहीं अब वो नानी सोनी राजदान के साथ सैर करने निकलीं। इस दौरान पैपराजी ने कुछ पल कैमरे में कैद कर लिए।

By Vaishali Chandra Edited By: Vaishali Chandra Updated: Thu, 08 Aug 2024 07:22 PM (IST)
Hero Image
ड्राइव पर निकलीं राहा कपूर, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर नानी सोनी राजदान अपनी नन्ही परी राहा कपूर के साथ ड्राइव एंजॉय करते हुए नजर आईं। इस प्यारे पल को कैद करने से पैपराजी भी पीछे नहीं रहे। कई फोटोग्राफर्स ने ड्राइविंग के दौरान राहा कपूर को अपने कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो मिनटों में वायरल हो गया।

राहा कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही छा जाते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट से ज्यादा फैंस राहा को देखने के लिए बेकरार रहते हैं। ऐसे में अब पैपराजी ने उनके लिए एक नया वीडियो शेयर किया है।

नानी के साथ घूमने निकलीं राहा

सोनी राजदान और राहा कपूर की ये खास ड्राइव काफी चर्चा बटोर रही है। वीडियो में राहा कार से बाहर सिर निकालकर ताजी हवा लेते हुए देखा जा सकता है, जबकि सोनी राजदान ने नातिन को पकड़ा हुआ है। राहा को देखते ही पैपराजी उनकी तरफ दौड़ पड़े और चंद सेकेंड में कई सारे पल कैद कर लिए।

सोनी राजदान ने बंद की खिड़की

कैमरों पर नजर पड़ते ही सोनी राजदान ने तुरंत राहा को कार के अंदर कर लिया और खिड़की का शीशा बंद कर दिया। वीडियो में राहा व्हाइट टी-शर्ट और खुले बालों में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं, सोनी राजदान फ्लावर प्रिंटेड पिंक शर्ट में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की बेटी राहा ने रिद्धिमा कपूर को दिया है खास नाम, सुनते ही पिघल जाती हैं बुआ

सोशल मीडिया क्वीन हैं राहा

राहा कपूर, जो बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी हैं, अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी मासूमियत और क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है। कपल ने 2022 नवंबर में बेटी का स्वागत किया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राहा का चेहरा बीते साल क्रिसमस के मौके पर किया था। राहा कपूर की झलक ने इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था और कई दिनों तक छाया रहा था। आलिया भट्ट ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो बेटी के एक साल का होने के बाद ही सोशल मीडिया पर उसका चेहरा रिवील करेंगी। 

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt की गोद में बैठकर नए घर पहुंचीं राहा, पापा रणबीर कपूर और दादी नीतू कपूर भी साथ आए नजर