Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonu Nigam सेल्फी विवाद पर अब शान ने दी प्रतिक्रिया, सरकार से की आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

Sonu Nigam Selfie Row माना जा रहा है कि सोनू निगम कांड में एक स्थानीय विधायक का बेटा भी शामिल है। पुलिस ने गायक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। अब उन्हें शान का समर्थन मिला है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 22 Feb 2023 02:00 PM (IST)
Hero Image
Sonu Nigam Selfie Row: सोनू निगम गायक है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonu Nigam Selfie Row: सोनू निगम के साथ हाल ही में एक कार्यक्रम में सेल्फी लेने के चक्कर में धक्का-मुक्की की गई थी इसके बाद सोनू निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पूरा मामला विस्तार से बताया था। अब सोनू निगम की शिकायत का समर्थन गायक शान ने किया है। उन्होंने सोनू निगम की सुरक्षा से जुड़े विषय पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। वहीं, उन्होंने सरकार से मामले में कड़ा एक्शन लेने की भी मांग की। 

शान ने इसरा की ओर से जारी लेटर शेयर किया है

शान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म इंडियन सिंगर राइट्स एसोसिएशन की ओर से जारी एक लेटर शेयर किया है। इसमें उन्होंने सरकार से हाल ही में हुए वाकये पर एक्शन लेने की मांग की है। सोमवार को यह हादसा हुआ था। दरअसल सोनू निगम मुंबई के चेंबूर में एक म्यूजिक फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई थी।

यह भी पढ़ें: पैराग्लाइडर से Akshay Kumar ने सेल्फी के कार्यक्रम में ली एंट्री, बैरिकेट्ड फांदकर मिलने पहुंचा फैन, तभी...

'सोनू निगम पर हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं'

वहीं, इसरा के लेटर में लिखा है, 'सोनू निगम पर हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। चेंबूर में बीती रात म्यूजिकल कार्यक्रम में जो हुआ वह ठीक नहीं है। कलाकार के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। देश के सभी गायक सदमे में है और इस हादसे के बाद चिंताग्रस्त है। हम महाराष्ट्र सरकार से मांग करते हैं कि वह कानून का सख्ती से पालन कराएं और किसी भी गायक-कलाकार के साथ दोबारा ऐसा हादसा ना हो।'

यह भी पढ़ें: Entertainment Top 5 News 19 Feb: अक्षय कुमार का 'सेल्फी' प्रमोशन, फैंस को नहीं भाया रश्मिका मंदाना का लुक

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

शान ने लिखा है, 'सोनू निगम के साथ जो हुआ है, वह जानकर बहुत ही दुखी हूं'

शान ने इंस्टाग्राम पर लेटर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं सोनू निगम के साथ जो हुआ है, वह जानकर बहुत ही दुखी हूं। मुंबई शहर अपनी लॉ, आर्डर और सुरक्षा की वजह से जाना जाता था। अब क्या हो रहा है। मैं फर्टिनिटी की ओर से अथॉरिटी से इस प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए उत्तरदाई लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग करता हूं।' गौरतलब है कि सोनू निगम को स्टेज से उतरते समय धक्का दे दिया गया था। उनसे सेल्फी की मांग की गई थी। वहीं, नहीं देने पर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Harisha’s Artisphere 🎨 (@harisha_arts)