Move to Jagran APP

South Stars Christmas: नयनतारा से लेकर अल्लू अर्जुन तक, इन सेलेब्स ने यूं मनाया क्रिसमस का त्योहार

South Stars Christmas 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun ) ने देर रात अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया । इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है । इसके अलावा एक्ट्रेस नयनतारा ने भी इस खास दिन को अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया ।

By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Tue, 26 Dec 2023 09:58 AM (IST)
Hero Image
अल्लू अर्जुन और नयनतारा का क्रिसमस (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  South Stars Christmas: दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस फेस्टिवल को आमजन से लेकर फिल्मी सितारों ने काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया।

ऐसी ही कुछ धूम टॉलीवुड स्टार्स के बीच देखने को मिली। अल्लू अर्जुन से लेकर नयनतारा तक सभी ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया। आइए देखते हैं किसने किस तरह किया सेलिब्रेट।

यह भी पढ़ें- Christmas 2023: क्रिसमस पर एक साथ नजर आया कपूर परिवार, Navya Naveli Nanda ने दिखाई सेलिब्रेशन की झलक

अल्लू अर्जुन ने फैमिली के साथ मनाया क्रिसमस

टॉलीवुड के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने देर रात अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। फोटो में अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी पत्नी स्नेहा एक्टर राम चरण, उपासना और वरुण तेज समेत कई स्टार्स  नजर आ रहे हैं। एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, चचेरे भाई-बहनों के साथ मजेदार रात।

नयनतारा ने बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नयनतारा ने भी इस खास दिन को अपनी फैमिली के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दोनों बेटों  उइर-उलागम के साथ मस्ती करती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- 'सांता ने अरबाज भैया को गिफ्ट दिया और आप...' Malaika Arora के क्रिसमस सेलिब्रेशन पर फैंस ने ली चुटकी

इसके अलावा पति विग्नेश शिवन भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने  कैप्शन में लिखा,स उन सभी को मैरी क्रिसमस, जो प्यार और प्रेयर को मानते हैं। आप सभी लोग भगवान पर भरोसा रखिए और उन सारे मेनिफेस्टेशन पर जो आपको जिंदा रखे हुए है।