Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'विक्की' पर सवार हुई 'स्त्री', स्कर्ट-टॉप पहने लंबे बालों में नहीं देखा होगा Rajkummar Rao का ऐसा रूप

विक्की बनकर एक बार फिर से अभिनेता राजकुमार राव फैंस के दिलों के किंग बन चुके हैं। उनकी और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी मूवी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। फिल्म की सफलता के बीच ही अब हाल ही राजकुमार राव ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद स्त्री श्रद्धा कपूर के मुंह से एक बार फिर निकला विक्की प्लीज।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Tue, 27 Aug 2024 08:06 PM (IST)
Hero Image
राजकुमार राव बन गए 'स्त्री'/ फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इस वक्त अपनी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म को फैंस का कितना प्यार मिल रहा है, इस बात का अंदाजा आप हॉरर कॉमेडी मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से भी लगा सकते हैं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी मूवी में चंदेरी गांव में सरकटे का आतंक दिखाया गया है, जिससे उनकी रक्षा की जिम्मेदारी स्त्री अपने कंधों पर उठाती है। मूवी में स्त्री और सरकटे की जंग के अलावा 'विक्की' के लंबे-लंबे मोनोलॉग पर भी खूब तालिया बजी।

राजकुमार राव पर स्त्री का असर किस कदर हुआ है, इस बात का अंदाजा आप उनकी इन लेटेस्ट फोटो से लगा सकते हैं। जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

राजकुमार राव खुद ही बन गए 'स्त्री'

स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के साथ-साथ राजकुमार राव की फैन फॉलोइंग में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। वह जो भी तस्वीरें शेयर करते हैं उस पर उनके चाहने वाले खूब प्यार लुटाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसी तस्वीरे शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद श्रद्धा कपूर भी 'विक्की प्लीज' कहने पर मजबूर हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Worldwide Collection: चल गया श्रद्धा कपूर की चोटी का जादू, जन्माष्टमी पर स्त्री 2 ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्त्री 2 के दौरान की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लड़की की तरह खुद को ड्रेस किया हुआ है। उन्होंने शिमरी रंग की ब्लू शॉट स्कर्ट के साथ रेड टॉप और गोल्डन जैकेट पहनी हुई है।

पैरों में गोल्डन और ब्लैक रंग की हील पहने और लंबे बालों में वह बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, "स्त्री 2 से ये मेरे पसंदीदा सीन में से एक था, जिसे फाइनल कट में नहीं लिया गया। क्या आप लोग ये सीन फिल्म में देखना चाहते हैं? आप सब बताओ?

हम इस सीन को देखने के पैसे देंगे- यूजर्स

राजकुमार राव की इन फोटोज पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हां-हां, इस सीन को देखने के लिए हम अलग से पैसे देंगे"। दूसरे यूजर ने लिखा, "हां बिक्की प्लीज, ये सीन फिल्म में डाल दो"। अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे लगा आप ड्रीम गर्ल के लिए ऑडिशन दे रहे हो"।

फैंस ही नहीं श्रद्धा कपूर ने भी अपने प्यारे विक्की से इस सीन को फिल्म में डालने की गुजारिश की। आपको बता दें कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने अब तक 422 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office: दूसरे वीकेंड में 'स्त्री-2' की ताबड़तोड़ कमाई, गदर 2- जवान सहित 12 फिल्मों को छोड़ा पीछे