Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Stree 2 कोरियोग्राफर Jani Master हुए गिरफ्तार, 21 साल की लड़की ने लगाया था सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिनों कुछ ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसने लोगों को हिला कर रख दिया है। बीते दिनों मलयालम सिनेमा से यौन उत्पीड़न के कई मामले सामने आए। अभी पिछले दिनों तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 साल की लड़की ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब इस मामले में उन्हें गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Thu, 19 Sep 2024 07:09 PM (IST)
Hero Image
रेप मामले में कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हेमा कमिटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री हिली हुई है। कई एक्ट्रेस ने सामने आकर अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बोला है। चकाचौंध और ग्लैमर से भरी इस फिल्मी दुनिया में पर्दे के पीछे कई ऐसी चीजें होती हैं जिनका राज जब खुलता है तो हर किसी को हैरान कर देता है। आपने बीते दिनों बॉलीवुड में भी कास्टिंग काउच और महिलाओं के गलत व्यवहार को लेकर कई बातें सुनी होंगी।

जानी मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप

अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है जाने माने तेलुगु कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा (जानी मास्टर) का जिनपर एक 21 साल की लड़की यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब जानी बाशा को साइबराबाद स्पेशल ऑपरेशंस टीम (एसओटी) ने गुरुवार 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें आने वाले दिनों में लोकल कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला का आरोप है कि जानी मास्टर ने उन्हें कई बार सेक्शुअली अब्यूज किया है।

यह भी पढ़ें: Stree 2 के कोरियोग्राफर पर 21 साल की लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित बोलीं- मेरे साथ कई बार की गंदी हरकत

स्त्री 2 में भी कर चुके हैं कोरियोग्राफी

जानी को बाहुबली और पुष्पा: द राइज में अपने काम के लिए जाना जाता है। जानी मास्टर को तिरुचित्राम्बलम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने हालिया रिलीज हिंदी ब्लॉकबस्टर स्त्री 2 के गाने खेतों में आई नहीं को भी कोरियोग्राफ किया है।

पॉक्सो के तहत हो सकती है कार्रवाई

इस बीच, तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स और एक वर्कर्स यूनियन ने भी जानी मास्टर को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद निलंबित कर दिया है। 19 सितंबर को साझा की गई कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया और अब हैदराबाद ट्रांसफर किया जाएगा। मामले की जांच कर रहे चैंबर के पैनल अध्यक्ष अभिनेता झांसी ने कहा कि जानी पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट(POCSO) अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के आरोप में बुरे फंसे नामी फिल्ममेकर अरिंदम सिल, डायरेक्टर्स एसोसिशन से कर दिए गए निलंबित