Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Subrata Roy Death: 'सहाराश्री' में दिखेंगे सुब्रत रॉय की जिंदगी के अनछुए पहलू, बायोपिक का हो चुका एलान

Subrata Roy Died सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत रॉय का देर रात निधन हो गया है। मुंबई में में सुब्रत रॉय ने आखिरी सांस ली है और 75 साल की उम्र में सहाराश्री सुब्रत रॉय ने इस दुनिया को अलविदा को कह दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुब्रत रॉय के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बन रही है जिसका एलान पहले ही हो चुका है।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Wed, 15 Nov 2023 09:17 AM (IST)
Hero Image
सुब्रत रॉय की बायोपिक का हो चुका है एलान (Photo Credit-instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Subrata Roy Biopic Movie: देश के मशहूर बिजनेसमैन रहे और सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत रॉय का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया है। काफी समय से सुब्रत रॉय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका मुंबई एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। लेकिन 14 नवंबर को 75 साल की उम्र में सुब्रत रॉय अपनी जिंदगी की जंग हार गए।

सुब्रत रॉय के देहांत से हर तरफ शोक की लहर छाई हुई है और हर कोई उनके बारे में जानने में जुट गया है। लेकिन अगर आपको सुब्रत रॉय की जिंदगी के अहम पहलूओं का जानना है तो उसका विस्तार आपको 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की आने वाली फिल्म 'सहाराश्री' में देखने को मिलेगा।

सुब्रत रॉय के जीवन पर बन रही है फिल्म

सुब्रत रॉय का नाम देश के फेमस बिजनेसमैन की सूची में हमेशा शामिल रहेगा। उनकी जिंदगी से संबंधित कई रोचक किस्से मौजूद हैं,जिनका विवरण आपको उनके जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सहाराश्री' में देखने को मिलेगा।

बीते 10 जून को 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने सुब्रत रॉय के बायोपिक 'सहाराश्री' का एलान किया था। सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सहाराश्री का मोशन पोस्टर शेयर किया था, जिसमें एक शख्स हाथ में सहारा ग्रुप का चेक लिए नजर आ रहा है, जिसका चेहरा दिखाई दे नहीं दे रहा है। ये चेक भारतवासियों के लिए है। इस पोस्ट के कैप्शन में सुदीप्तो सेन ने लिखा है-

View this post on Instagram

A post shared by Sudipto Sen (@sudipto_sen)

''सहाराश्री सुब्रत रॉय के जीवन की असामान्य पहेली की यात्रा पर निकल पड़े हैं। उनके जीवन से जुड़े अहम पहलू, कुछ अनकही कहानी और ऐसी बातें जो शायद ही कोई और उनके बारे में जानता होगा, उस सब के साक्षी आप सहाराश्री के जरिए बनेंगे।'' इस तरह से सुदीप्तो सेन सुब्रत रॉय की बायोपिक को लेकर अपनी राय रखी थी।

सुब्रत रॉय की बायोपिक का हर किसी को इंतजार

अब जब सुब्रत रॉय का निधन हो गया है तो यकीनन तौर पर हर कोई उनकी बायोपिक की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में सहाराश्री के मेकर्स भी सुब्रत रॉय की जीवन पर बनने वाली इस मूवी की रिलीज डेट से जुड़ा कोई अपडेट भी जल्द दे सकते हैं। सही मायनों में कहा जाए तो सुब्रत रॉय की मौत देश के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- The Kerala Story के बाद सुदीप्तो सेन का एक और धमाका, सुब्रत रॉय की बायोपिक का धमाकेदार मोशन पोस्टर हुआ जारी